5 नवंबर को लॉन्च होगा Motorola Signature 27, मिलेगा 200MP कैमरा और सबसे पावरफुल Snapdragon प्रोसेसर

Join Us icon

Motorola अपने नए प्रीमियम स्मार्टफोन Motorola Signature 27 को 5 नवंबर को लॉन्च करेगा। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट के साथ फोन के प्रमुख फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर, 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और खास कूलिंग सिस्टम के साथ आएगा। आइए, आगे आपको मोटोरोला के आगामी तगड़े फोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Motorola Signature 27 की लॉन्च डेट

Motorola ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि Signature 27 स्मार्टफोन 5 नवंबर को भारत सहित ग्लोबल बाजार में लॉन्च होगा। कंपनी ने फिलहाल इसकी कीमत और सेल से जुड़ी जानकारी नहीं दी है। हालांकि, सामने आए फीचर्स से साफ है कि यह प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में आएगा।

डिजाइन और कलर ऑप्शन

डिजाइन की बात करें तो Motorola Signature 27 में कंटूर्ड एज के साथ एल्युमीनियम फ्रेम मिलेगा। इसके कैमरा मॉड्यूल में सिरेमिक और ब्रश्ड एल्युमीनियम का उपयोग किया गया है। फोन को Pantone Capulet Olive और Pantone Coal Smoke कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।

Motorola Signature 27 के स्पेसिफिकेशंस

Motorola Signature 27 फोन में 6.8-इंच का क्वाड-कर्व्ड LTPO OLED डिस्प्ले मिलने की जानकारी है। जो 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। इसमें करीब 6,000mAh की बैटरी और IP68/IP69 रेटिंग भी मिलने की उम्मीद है।

Motorola Signature 27 में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर दिया जाएगा। बेहतर गेमिंग और हैवी टास्किंग के लिए इसमें ArcticMesh Cooling System लगा होगा। इस कूलिंग सिस्टम में पहले के मुकाबले 40 प्रतिशत बड़ा वेपर चैंबर, कॉपर मेश, लिक्विड मेटल और थर्मल जेल शामिल हैं। फोन में सिक्स-एंटीना क्लाउड ऐरे भी मिलेगा, जो कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने में मदद करेगा।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP Sony LYT910 प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। यह 1/1.28-इंच सेंसर और OIS सपोर्ट के साथ आएगा। फोन में 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मिलेगा। जिसमें OIS सपोर्ट होगा। इसके साथ फोन में अल्ट्रा-वाइड और एक अन्य टेलीफोटो कैमरा भी मिलने की जानकारी है। इस तरह इसमें चार रियर कैमरे होंगे।

Motorola Signature 27 में Gemini Omni मीडिया क्रिएशन फीचर मिलेगा। इसकी मदद से यूजर टेक्स्ट प्रॉम्प्ट के जरिए फोटो और वीडियो तैयार कर सकेंगे। वहीं, Lyria Audio Generation फीचर वीडियो के साथ सिंक्रोनाइज होने वाला बैकग्राउंड म्यूजिक और साउंडट्रैक जनरेट करेगा।

यह Motorola का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें Bang & Olufsen (B&O) के स्पीकर्स मिलेंगे। इनमें खास लिसनिंग प्रोफाइल और सॉफ्टवेयर के साथ बेहतर इंटीग्रेशन दिया जाएगा। जिससे यूजर्स को बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस मिल सकेगा। इसके अलावा कंपनी फोन के लिए 7 साल तक OS अपडेट देने की भी पुष्टि कर चुकी है।



Motorola Signature 27 Price, Launch Date
Expected Price:N/A
Release Date: (Expected)
Variant:12 GB RAM
Phone Status:Upcoming Phone
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here