मोटोरोला का मुड़ने वाला फोन Moto RAZR 13 नवंबर को होगा लॉन्च, कंपनी ने जारी किया इनवाइट

Join Us icon

Motorola के नए और पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन को लेकर काफी समय से जानकारी सामने आ रही है। अब तक इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी कई जानकारियां भी सामने आ चुकी हैं। सामने आए कई रेंडर्स में फोन के डिजाइन की झलक भी देखने को मिल है। वहीं, अब Moto Razr फोन की लॉन्च डेट को लेकर खुलासा हुआ है कि यह फोन 13 नवंबर को लॉन्च होगा।

कंपनी 13 नवंबर को एक इवेंट आयोजित करने वाली है, जिसमें इसे लॉन्च किया जाएगा।। मीडिया को इस इवेंट के इनवाइट भेजे जाने लगे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस दिन मोटोरोला रेज़र फोल्डेबल फोन लॉन्च होगा। खबर है कि इसे मोटोरोला रेज़र 2019 के नाम से पेश किया जाएगा।

moto-razr-invite
बता दें कि इस साल ही Motorola के एक वाइस प्रेसिडेंट ने पुष्टि की थी कि कंपनी की एक फोल्डेबल फोन लॉन्च करने की योजना है। लेकिन उन्होंने मोटोरोला रेज़र 2019 का स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया।

CNet की रिपोर्ट के अनुसार मोटोराला द्वारा भेजे गए मीडिया इनवाइट में एक जिफ का इस्तेमाल हुआ है। इस जिफ में फोन को फोल्ड और अनफोल्ड होते हुए दिखाया गया है। इसमें 13 नवंबर डेट भी लिखी है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस दिन Motorola Razr की वापसी होने वाली है।

हालांकि, मोटो रेजर फोन को लेकर कहा जा रहा है कि फोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट पर आधारित होगा। यह फोन मिड-रेंज चिपसटे ऑक्टा-कोर एसओसी पर आधारित होगा। फोन में 2.2गीगाहर्ट्ज क्लॉल स्पीड मिलेगी। इसके अलावा रिपोर्ट में कहा गया है कि फोन में मोटोरोला 27वॉट टर्बोपावर चार्जिंग होगा। डिवाइस में पावर बैकअप के लिए 2,730एमएएच की बैटरी होगी।

जनवरी 2019 में डब्लूआईपीओ पर इस फोन के डिजाइन को देखा गया था, जिसके बाद यह साफ हो गया था कि कंपनी फोल्डेबल फोन पर काम कर रही है। वहीं, काफी समय से इस डिवाइस के बारे में जानकारी सामने आ रही है। 91मोबाइल्स ने सबसे पहले मोटो रेजर के पेटेंट में डिवाइस के डिजाइन का खुलासा किया था। बता दें कि ओरिजनल रेज़र फोन को साल 2004 में लॉन्च किया गया था जो कि अब तक का सबसे आईकॉनिक डिवाइस है। कंपनी के सीईओ ने पिछली साल रेज़र फोन के टीजर को शेयर किया था। वहीं, कुछ पेटेंट रेंडर में फ्लिप फोन फोल्डेबल स्क्रीन के साथ दिखाई दे रहा था।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here