4जीबी रैम वाले मोटो के इस फोन की कीमत हुई कम, जानें कहां से खरीदें

Join Us icon

टेक कंपनी मोटोरोला ने मार्च माह में जी5 प्लस स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में उतारा था। 3जीबी रैम/16जीबी मैमोरी और 4जीबी रैम/32जीबी मैमोरी के दो वेरिएंट में लॉन्च किए गए इस फोन को स्मार्टफोन यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया गया है। और अब यूजर्स की डिमांड को देखते हुए कंपनी ने मोटो जी5 प्लस की कीमत में 1,000 रुपये की कमी की है। इसके साथ ही शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट इस फोन पर 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज आॅफर भी दे रही है।

खुशखबरी : अब पोस्ट आॅफिस पर भी मिलेंगे सैमसंग के स्मार्टफोन

मोटो जी5 प्लस को फ्लिपकार्ट पर 1,000 रुपये कम कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। इस छूट के बाद वेबसाइट पर जी5 प्लस को 32जीबी वेरिएंट सिर्फ 15,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है। इस छूट के साथ ही फ्लिपकार्ट मोटो जी5 प्लस की खरीद पर एक्सचेंज आॅफर भी चला रही है जिसमें अधिकतम 15,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा ऐक्सिस बैंक कार्ड धारक फोन की खरीद पर 5 प्रतिशत का अतिरिक्त डिस्काउंट भी पा सकते हैं।

moto-g5s-plus

मोटो जी5 प्लस की बात की जाए तो मैटल डिजाइन के साथ इसे 5.2-इंच की फुल एचडी स्क्रीन पर पेश किया गया है, जो गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड है। यह फोन एंडरॉयड नुगट पर पेश किया गया है जो 2.0 गीगाहट्र्ज आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर कार्य करेगा। ग्राफिक्स के लिए यह ऐड्रेनो 506 जीपीयू से लैस है।

जानें कैसे से खरीदें शाओमी मी मैक्स 2, इसमें है 5,300 एमएएच बैटरी और 6.44-इंच स्क्रीन

फोटोग्राफी के लिए इसमें पीडीएएफ तथा डुअल आॅटोफोकस तकनीक वाला 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा स्क्रीन फ्लैश के सा​थ 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। मोटो जी5 प्लस में डुअल सिम के साथ ही 4जी वोएलटीई सपोर्ट उपलब्ध है। इसके होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर है तथा पावर बैकअप के लिए फोन में 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इस फोन का 32जीबी वेरिएंट जहां अब 15,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है वहीं इसके 16जीबी वेरिएंट को 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।