Motorola ने शेयर किया नया टीजर, जल्द भारत में आ सकता है Edge 60 स्मार्टफोन

Join Us icon
Highlights

  • Motorola Edge 60 भारतीय बाजार में जल्द आ सकता है।
  • यह ग्लोबल मार्केट में पहले ही पेश किया जा चुका है।
  • इसके ग्लोबल मॉडल में 50MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

मोटोरोला भारतीय बाजार में अपना एक नया स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रहा है इसे लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक नया टीजर सामने आया है उम्मीद की जा रही है कि यह Motorola Edge 60 सीरीज का डिवाइस हो सकता है। जिसे ग्लोबल मार्केट में पहले ही पेश किया जा चुका है। आइए, आगे आपको लेटेस्ट टीजर से जुड़ी डिटेल्स और एज 60 के ग्लोबल स्पेसिफिकेशंस की जानकारी देते हैं।

Motorola ने शेयर किया नए मोबाइल का टीजर

  • सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कंपनी द्वारा एक नया टीजर जारी किया गया है जिसमें कमिंग सून के साथ एक नया मोटोरोला स्मार्टफोन देखा जा सकता है।
  • टीजर इमेज को करीब से देखने के बाद लगता है कि यह स्मार्टफोन शानदार कैमरा कैपेबिलिटी देने के काबिल होगा।
  • फोन के डिजाइन की बात करें तो फिलहाल केवल डिस्प्ले सामने आया है। जिसमें पंच होल डिजाइन दिया गया है।
  • हालांकि ब्रांड ने अभी फोन के नाम को उजागर नहीं किया है, लेकिन लग रहा है कि यह स्मार्टफोन पहले से ही मौजूद Edge 60 सीरीज का हिस्सा हो सकता है।
  • नया टीजर आने के बाद लग रहा है कि कंपनी द्वारा आने वाले दिनों में लॉन्च डेट सहित और भी जानकारी सामने आ सकती है।

Motorola Edge 60 के स्पेसिफिकेशंस (ग्लोबल)

बता दें कि Motorola Edge 60 ग्लोबल बाजार में पहले ही लॉन्च हो चुका है इसलिए आप इसके स्पेसिफिकेशंस आगे देख सकते हैं इसे लेकर संभावना है कि इन खूबियों के साथ ही इंडिया में भी मॉडल लॉन्च हो सकता है।

  • डिस्प्ले: Motorola Edge 60 में 6.7 इंच का pOLED क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। यह Pantone Validated और Pantone SkinTone Validated कलर एक्युरेसी के साथ आता है, जिससे स्क्रीन पर दिखने वाले रंग अधिक नेचुरल और सटीक लगते हैं।
  • प्रोसेसर: यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट से लैस है, जो कि पावरफुल परफॉर्मेंस और बेहतर पावर एफिशिएंसी दे सकता है।
  • कैमरा: Motorola Edge 60 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का Sony LYTIA 700C मेन सेंसर है, इसके साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइड और मैक्रो कैमरा है और 10MP का टेलीफोटो लेंस है जो 3x ऑप्टिकल जूम और 30x सुपर जूम सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
  • बैटरी और चार्जिंग: Motorola Edge 60 दो बैटरी वैरियंट में आता है, जो कि रीजन पर निर्भर करता है। एक मॉडल में 5200mAh की बैटरी दी गई है जो 68W TurboPower चार्जिंग को सपोर्ट करती है और कंपनी के अनुसार सिर्फ 8 मिनट में 12 घंटे का उपयोग समय देती है। वहीं, दूसरे मॉडल में 5500mAh की बैटरी है, जो 9 मिनट में वही उपयोग समय प्रदान करती है।
  • अन्य: यह फोन IP68 और IP69 सर्टिफाइड है, यानी यह पानी और धूल से सुरक्षित है। इसे MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन और Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन भी मिला हुआ है।


Motorola Edge 60 Price
Rs. 27,218
Go To Store
See All Prices

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here