स्टायलस सपोर्ट के साथ दिखा Motorola Signature स्मार्टफोन, प्रमोशनल रेंडर लीक

Join Us icon

Motorola का अपकमिंग प्रीमियम स्मार्टफोन Motorola Signature लगातार चर्चा में बना हुआ है। ब्रांड ने बीते दिनों ही भारत में 7 जनवरी को इसके लॉन्च की पुष्टि की है इसी बीच प्रमोशनल इमेज लीक हो गई है। जिससे इसके डिजाइन और कुछ अहम फीचर्स का खुलासा हुआ है। खास बात यह है कि लीक इमेज में स्टायलस सपोर्ट भी देखने को मिला है। यानी यह स्टायलस के साथ फोन लेने वाले ग्राहकों के लिए बढ़िया विकल्प बन सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते है।

लीक हुई इमेज YTECHB द्वारा शेयर की गई है। जिसमें फोन को ग्रीन कलर ऑप्शन में देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह Martini Olive के रूप में लाया जा सकता है। खास बात यह है कि फोन के साथ स्टायलस भी नजर आ रहा है, जिससे संकेत मिलता है कि Motorola अपने फ्लैगशिप लाइनअप में पहली बार स्टायलस सपोर्ट जोड़ सकता है। बता दें कि अब तक कंपनी ने स्टायलस फीचर को प्रमुख तौर पर केवल G Stylus सीरीज में ही दिया है। ऐसे में Signature सीरीज में इसका मिलना बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

लीक हुए प्रमोशनल पोस्टर में Motorola Signature डिवाइस के साथ अन्य प्रोडक्ट्स भी दिखाई दे रहे हैं। इनमें स्मार्टवॉच, ट्रैकिंग डिवाइस यानी संभावित Moto Tag 2 भी दिख रहा है। माना जा रहा है एक स्पीकर और खास Edge 70 Swarovski Crystal Edition भी शामिल हो सकता है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि Motorola लॉन्च इवेंट में केवल स्मार्टफोन पर नहीं, बल्कि अन्य प्रोडक्ट भी पेश कर सकता है।

परफॉरमेंस की बात करें तो Geekbench लिस्टिंग के अनुसार Motorola Signature में Qualcomm का फ्लैगशिप Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। फोन में 16GB तक RAM मिलने की भी संभावना है। हालांकि अभी तक कैमरा सेटअप, डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन और बैटरी कैपेसिटी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

यदि Motorola Signature में स्टायलस सपोर्ट दिया जाता है, तो यह फोन प्रीमियम सेगमेंट में बढ़िया ऑप्शन बन सकता है और स्टायलस वाला फोन देख रहे ग्राहकों को लुभा सकता है। इसके लॉन्च में ज्यादा समय नहीं बचा है क्योंकि यह 7 जनवरी को आ रहा है। इसकी टक्कर बाजार में मौजूद OnePlus 15R स्मार्टफोन से हो सकती है। हालांकि और डिटेल्स मिलने पर ही हम आपको और ज्यादा अच्छा सुझाव दे पाएंगे।

यदि आप आने वाले दिनों में नया फोन लेने की सोच रहे हैं तो इसका इंतजार कर सकते हैं। हम आगे भी आपको Motorola Signature जानकारी देंगे। ऐसे ही और अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here