मोटोरोला ने लॉन्च किया सस्ता Moto E6S स्मार्टफोन, कीमत महज 7,999 रुपए

Join Us icon

मोटोरोला ने आज अपना नया स्मार्टफोन Moto e6s लॉन्च किया है। वहीं, इस स्मार्टफोन के साथ कंपनी ने Motorola TV को भी लॉन्च किया है। टीवी के लिए कंपनी ने ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के साथ पार्टनरशिप की है।

मोटो e6s की बात करें तो यह हाल ही में बर्लिन में हुए IFA 2019 में दिखाए गए Motorola e6 Plus का इंडियन वर्जन है। कंपनी ने इसे 7,999 रुपए में लॉन्च किया है। वहीं, यह हैंडसेट 23 सितंबर से फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। यह फोन रिच क्रेनबेरी और पॉलिश्ड ग्रेफाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। डिजाइन की बात करें तो E6s में वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले डिजाइन मौजूद है। वहीं फोन के बेजल्स भी पतले हैं। वहीं, फोन में दिया गया फिंगरप्रिंट सेंसर मोटोरोला की बैजिंग के अंदर है।
moto-e6s-new
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो भारत में इस फोन में 6.1 इंच का मैक्स विजन एचडी+ डिसप्ले दी गई है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। वहीं, कंपनी इसके 4जीबी रैम+64जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरियंट को लॉन्च किया है। डिवाइस की स्टोरेज को 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

motorola-moto-e6s

फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक पी22 प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही डिवाइस एंडरॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करता है। इसके अलावा फोन में फोटोग्राफी के लिए 13 मेगापिक्सल+2 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, फोन में 8 एमपी का फ्रंट कैमरा और पावर देने के लिए इसमें 3,000 mAh की बैटरी दी गई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here