Motorola X70 Air Pro लॉन्च कंफर्म, AI-फोकस्ड Pro फोन का चाइना टीजर हुआ जारी

मोबाइल निर्माता मोटोरोला ने अक्टूबर के महीने में Moto X70 Air स्मार्टफोन को होम मार्केट चीन में उतारा था इसकी खास बात यह थी कि यह पतले डिजाइन और तगड़े फीचर्स के साथ आया था। वहीं, अब इसका प्रो वर्जन यानी कि Motorola X70 Air Pro लॉन्च होने वाला है। इसे लेकर ब्रांड ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर टीजर जारी किया है जिसमें फोन को कमिंग सून के साथ दर्शाया गया है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
आप नीचे दिए गए टीजर इमेज में देख सकते हैं कि ब्रांड ने अपने आगामी स्मार्टफोन को Moto X70 Air Pro नाम से टीज किया है। इसमें कमिंग सून का मतलब है कि आने वाले कुछ दिनों में डिवाइस की एंट्री हो सकती है। यानी यह नया फोन जनवरी में बाजार में आ सकता है। ब्रांड ने फोन में कई तगड़े AI फीचर्स देने की जानकारी भी शेयर की है।
Moto X70 Air Pro के स्पेसिफिकेशंस को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन पूर्व में टिप्स्टर “Panda is Bald” ने दावा किया था कि Motorola X70 Air Pro में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। जो इसे फ्लैगशिप परफॉरमेंस प्रदान कर सकता है। हालांकि Geekbench लिस्टिंग के मुताबिक फोन में Snapdragon 7+ Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जिसके साथ Adreno 829 GPU मिल सकता है। Geekbench डेटा से यह भी पता चला है कि फोन में 16GB RAM और Android 16 OS हो सकता है।
अगर ये Geekbench डिटेल्स सही साबित होती हैं, तो Motorola X70 Air Pro प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में आने की उम्मीद है। जहां AI फीचर्स, स्लिम डिजाइन और स्मूद परफॉरमेंस मिलने की उम्मीद है। हालांकि आगे देखना होगा कि ब्रांड Snapdragon 8 Gen 5 देता है या Snapdragon 7+ Gen 5 उपयोग करता है।
Motorola X70 Air Pro फोन उन लोगों को पसंद आ सकता है जो मिड रेंज में हल्का, स्टाइलिश डिजाइन, लेटेस्ट Android एक्सपीरियंस, दमदार परफॉरमेंस और AI-पावर्ड फीचर्स लेना चाहते हैं। इसका मुकाबला संभावित तौर पर Samsung Galaxy A56, iQOO Neo 11 और Realme GT 7 से हो सकता है।
यदि आप भी नए साल में नए मोबाइल की तलाश में हैं और शानदार कैमरा, डिस्प्ले, परफॉरमेंस, पतला डिजाइन व AI फीचर्स वाला डिवाइस देख रहे हैं तो Moto X70 Air Pro बढ़िया विकल्प हो सकता है। आप इसका वेट कर सकते हैं। हम आगे भी अपडेट आते ही आपको जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।