
पतले मोबाइल्स का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। Samsung Galaxy S25 Edge और Apple iPhone Air जैसे डिवाइस ने फ्लैगशिप सेगमेंट में स्लीक स्मार्टफोंस की रेस को और भी हवा दे दी है। बीते दिनों मोटोरोला ने अनाउंस किया था कि वह भी अपना स्लीम स्मार्टफोन Moto X70 Air लेकर आ रही है। वहीं अब यह स्मार्टफोन चाइना में फुल स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस के साथ प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गया है। सबसे पतले मोटोरोला फोन की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
सबसे पहले प्राइस की ही बात करें तो Moto X70 Air 12GB RAM वाला फोन है जो चीन में दो मेमोरी वेरिएंट्स में उतारा गया है। फोन के बेस वेरिएंट में 256GB storage दी गई है जिसकी कीमत 2599 Yuan यानी 31,999 रुपये के करीब है। वहीं बड़ा वेरिएंट 512GB storage सपोर्ट करता है और इसका प्राइस 2899 Yuan यानी तकरीबन 35,599 रुपये है। मोटो एक्स70 एयर Pantone लेयर वाले Gadget Grey, Lily Pad और Bronze Green कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

मोटो एक्स70 एयर के सबसे ज्यादा चर्चे इसकी स्लीम बॉडी की वजह से हो रहे हैं। इस मोबाइल की थिकनेस केवल 5.99mm है और इसका वजन 159 ग्राम है। गौरतलब है कि iPhone Air की थिकनेस 5.64mm है और Galaxy S25 Edge की मोटाई 5.8mm है। यानी थिकनेस के मामले में Moto X70 Air इन्हें नहीं हरा पाया है। लगे हाथ बता दें कि मिड बजट सेगमेंट में मौजूद Tecno Spark Slim की थिकनेस 5.75mm है। पाठकों को बता दें कि चीन में बिकने वाला मोटो एक्स70 एयर 5 नवंबर को Motorola Edge 70 नाम के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होगा।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की नजर डालें तो Moto X70 Air 5G फोन में 1220 x 2712 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की 1.5K स्क्रीन दी गई है। यह pOLED पैनल पर बनी डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इस फोन में SGS eye-care प्रोटेक्शन और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है। इसे IP68 + IP69 रेटिंग प्राप्त है जो फोन को डस्ट और वॉटरप्रूफ बनाती है
Moto X70 Air एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जिसमें प्रोसेसिंग के लिए 2.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने वाला Snapdragon 7 Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। सह स्मार्टफोन LPDDR5x RAM + UFS 3.1 storage तकनीक सपोर्ट करता है। यह ओर जहां फास्ट मल्टीटास्किंग और स्मूथ ट्रांजिशन प्रदान करती है वहीं साथ ही डाटा ट्रांसफर भी तेजी से करती है।
मोटो एक्स70 एयर 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा वाला फोन है। वहीं इसके डुअल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल मेन Samsung S5KGNJ सेंसर और 50 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस दिया गया है। पावर बैकअप के लिए यह मोबाइल 4,800mAh बैटरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 68W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग तकनीक मिलती है।













