
Motorola कंपनी अपनी ‘ई सीरीज़’ के विस्तार की योजना बना रही है जिसके तहत Moto E7 और Moto E7 Plus स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने हैं। कंपनी की घोषणा से पहले ही 91मोबाइल्स अपने पाठकों को इन दोनों ही मोबाइल्स की लाइव ईमेज और हैंड्स-ऑन वीडियो दिखा चुका है जिससे फोन की लुक व डिजाईन की जानकारी मिली है। मोटो ई7 सीरीज़ के कब तक लॉन्च किया जाएगा यह डिटेल तो अभी सामने नहीं आई है लेकिन इस सीरीज़ की आधिकारिक घोषणा से पहले Motorola का एक और नया स्मार्टफोन स्पेसिफिकेशन्स के साथ सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट हो गया है।
Motorola के एक नए स्मार्टफोन को सर्टिफिकेशन्स साइट एफसीसी पर देखा गया है। इस वेबसाइट पर फोन के नाम की जानकारी तो नहीं मिली है लेकिन यह फोन Motorola XT2081-2 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है। एफसीसी लिस्टिंग में फोन की स्कैच ईमेज को दिखाया गया है जिसमें मोटोरोला डिवाईस की रियर लुक की जानकारी मिली है। इसके साथ सर्टिफिकेशन में फोन में 5,000एमएएच की पावरफुल बैटरी दिए जाने का भी खुलासा हुआ है।
ऐसा होगा फोन
Motorola XT2081-2 को लेकर एफसीसी पर बताया गया है कि यह फोन 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी से लैस का बाजार में उतारा जाएगा। हालांकि यह मोटो फोन कौन-सी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा यह जानकारी अभी सामने नहीं आई है। लिस्टिंग में मौजूद ईमेज से पता चला है कि फोन के बैक पैनल पर बीच में स्क्वायर शेप का रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस कैमरा सेटअप के ठीक नीचे Motorola का लोगो लगा हुआ है।
फोन के रियर कैमरा सेटअप में तीन सेंसर दिखाए गए हैं जो त्रिकोण शेप में हैं। सबसे उपर एक सेंसर सेंटर में दिया गया है जिसके नीचे दो अन्य सेंसर मौजूद है। लिस्टिंग की मानें तो यह फोन आईपीएस एलसीडी डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। हालांकि डिसप्ले स्टाईल कैसा होगा, नॉच या पंच-होल यह अभी साफ नहीं हो पाया है। वहीं एफसीसी के मुताबिक फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के साईड पैनल पर दिया जाएगा। बहरहाल फोन के नाम और लॉन्च के लिए अभी इंतजार करना होगा।
Moto E7
मोटो ई7 की बात करें तो इमेज के अनुसार फोन 18:9 डिसप्ले वॉटर ड्रॉप नॉच वाला होगा। इससे बेजल्स टॉप पर काफी कम होंगे। वहीं, बॉटम पर और लेफ्ट व राइट साइड पर हल्के मोटो बेजल्स दिखाई दे रहे हैं। इस फोन को स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो मोटो ई6 से काफी ज्यादा होगा। इस फोन में दिए जाने वाला नॉच वी-शेप का होगा, जबकि E6 सीरीज स्मार्टफोन में नॉच की शेप यू थी। इसके अलावा वीडियो में सामने आया है कि फोन ऑलवेज ऑन डिस्प्ले के साथ आएगा।
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 2GB रैम, 32GB स्टोरेज के साथ स्नैपड्रैगन 632 SoC हो सकता है। इसके अलावा फोन एंडरॉयड 10 पर कार्य करेगा। इतना ही नहीं फोन का कोडनेम ‘ginna’ दिखाया गया है। इससे पहले सामने आई जानकारी के अनुसार Moto E7 में 6.2-इंच HD+ (720 x 1,520 पिक्सल), 13MP + 2MP रियर कैमरा, 5MP सेल्फी सेंसर और 3,550mAh बैटरी होगी। स्मार्टफोन को 4GB + 64GB वेरिएंट के साथ 2GB + 32GB ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।






















