Samsung ला रही है Galaxy F सीरीज का नया फोन, देखें टीज़र वीडियो

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/03/galaxy-a54-5g-phone.jpg

Samsung फैंस के लिए फरवरी का महीना काफी खास साबित होगा। एक ओर जहां कंपनी आने वाले दिनों में अपनी फ्लैगशिप Galaxy S26 series लॉन्च करेगी वहीं दूसरी ओर ब्रांड द्वारा आज ही सस्ते 5जी फोन Galaxy A07 की अनाउंसमेंट भी की जा चुकी है। इन सबके बीच बड़ी खबर सामने आ रही है कि अगले महीने यानी फरवरी में कंपनी द्वारा नई Galaxy F Series भी भारतीय बाजार में पेश कर दी जाएगी।

सैमसंग ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अपकमिंग गैलेक्सी एफ सीरीज के लॉन्च की जानकारी दी है। ब्रांड द्वारा फिलहाल सीरीज में शामिल होने वाले मोबाइल फोन या फिर इसकी लॉन्च डेट से पर्दा नहीं उठाया गया है। लेकिन कंपनी द्वारा शेयर की गई टीज़र वीडियो को आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं। अपनी पोस्ट में कंपनी ने #TheNewGalaxyFSeries और #FameUpWithGalaxyFSeries का यूज़ किया है।

अपकमिंग सैमसंग गैलेक्सी एफ सीरीज स्मार्टफोन को लेकर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में अनुमान लगाया जा रहा है कि यह मोबाइल Samsung Galaxy F70e 5G नाम के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है। गौरतलब है कि अभी तक इस कंपनी ने अपनी ‘एफ’ सीरीज में कोई भी ऐसा स्मार्टफोन लॉन्च नहीं किया है जिसके नाम के अंत में ‘e’ लगाया गया हो। यानी अगर लीक सही साबित हुए तो यह सैमसंग का पहला ‘ई’ मॉडल बन जाएगा। अगर बड़े ब्रांड की बात करें तो Vivo ही अपनी ‘वी’ सीरीज में ‘ई’ मॉडल लेकर आती है जैसे V60e और V50e.

सैमसंग गैलेक्सी एफ70ई 5जी फोन की ही बात करें तो बीते दिनों यह मोबाइल गूगल प्ले कंसोल ​लिस्टिंग में भी स्पॉट हुआ था। इसे SM-E076B नंबर के साथ लिस्ट किया गया था। इसी गूगल प्ले कंसोल पर सामने आया था कि इस अपकमिंग सैमसंग फोन में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। यह 4एनएम फेब्रिकेशन्स पर बना 8-कोर प्रोसेसर है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

अगर सैमसंग गैलेक्सी ‘एफ’ सीरीज के लेटेस्ट स्मार्टफोंस की बात करें तो बीते 6 महीनों में कंपनी ने इस सीरीज के तीन डिवाइस इंडिया में लॉन्च किए हैं। इनमें Samsung Galaxy F36 5G, Samsung Galaxy F17 5G और Samsung Galaxy F07 4G शामिल हैं। ये तीनों स्मार्टफोन क्रमश: 17499 रुपये, 13999 रुपये और 6999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लाए गए थे।

Samsung Galaxy F36 5G फोन की बात करें तो यह Exynos 1380 प्रोसेसर पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल OIS सेंसर, 8 मेगापिक्सल Ultra-wide एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल Macro सेंसर मौजूद है। वहीं फ्रंट पर 13 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5000एमएएच बैटरी और 25वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। गैलेक्सी एफ36 5जी फोन 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ sAMOLED डिस्प्ले सपोर्ट करता है।

F36

Samsung Galaxy F17 5G फोन की बात करें तो यह मोबाइल Exynos 1330 प्रोसेसर पर काम करता है। पावर बैकअप के लिए इसमें भी 5000mAh बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का बैक कैमरा और 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगाया गया है। यूजर्स को इस मोबाइल में फुलएचडी+ एमोलेड स्क्रीन दी गई है। यह सैमसंग फोन 6 जनरेशन की एंड्रॉयड ओएस और 6 साल सिक्योरिटी अपडेट्स के साथ लाया गया है। इस सस्ते फोन में Gemini Live AI फीचर भी मिलेगा।

Samsung Galaxy F07 एक 4जी फोन है जिसकी कीमत 7 हजार रुपये से भी कम है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G99 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर लगाया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसके डुअल रियर कैमरा सेटअप में 50MP मेन सेंसर और 2MP सेकेंडरी कैमरा लगा है। वहीं फ्रंट पर 8MP सेल्फी कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5000mAh बैटरी दी गई है। यह सस्ता सैमसंग फोन 6.7-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले सपोर्ट करता है।