नोकिया 2

Join Us icon

नोकिया 2 प्राइम प्राइस इन इंडिया
नोकिया 2, 1जीबी रैम 16जीबी मैमोरी- 6,999 रुपये

एचएमडी ग्लोबल ने इस साल फिर से नोकिया फोन की वापसी कराई है। कंपनी ने सबसे पहले नोकिया 6 को लॉन्च किया था और हाल में कंपनी ने सबसे सस्ते नोकिया 2 को पेश किया। सस्ता होने के बावजूद कंपनी ने इसे अच्छे फीचर्स से लैस किया है। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि फोन में बड़ी बैटरी के साथ 4जी वोएलटीई सपोर्ट है। भरतीय बाजार में नोकिया 2 का प्राइस 6,999 रुपये है और यह फोन आॅफलाइन स्टोर पर उपलब्ध है। इस फोन को लेकर लोगों में काफी उत्साह है ऐसे में कर कोई इसके बारे में जानना चाहता है। आगे हमने नोकिया 2 के सारे स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी है।

डिजाइन
नोकिया 2 को कंपनी द्वारा बजट सेग्मेंट में पेश किया गया है। फोन की बॉडी मैटल फ्रेम पर बनी है कंपनी ने 6,000 एल्यूमिनियम सीरीज का उपयोग किया है। हालांकि मुख्य पैनल पर जहां ग्लास दिखाई देगा वहीं पिछला पैनल पॉलिकार्बोनेट प्लास्टिक का उपयोग किया है।

डिसप्ले
इस फोन में 1280×720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5-इंच की एचडी एलटीपीएस डिसप्ले दी गई है। इस प्राइस में स्क्रीन रेजल्यूशन अच्छा कहा जाएगां पर पेश किया गया है जो गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है। यह फोन आईपी52 रेटिड है जो इसे हल्की फुल्की पानी की छीटों से सुरक्षित रखता है।

हार्डवेयर
नोकिया 2 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 212 चिपसेट दिया गया है, जो इसकी प्रोसेसिंग स्मूथ बनाता है। इस फोन में गूगल असिस्टेंट भी मौजूद है, जो इस कीमत के फोन में देखने को अब तक नहीं मिला है। कंपनी की ओर से इस फोन में 1जीबी रैम के साथ 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जो माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाई जा सकती है। यहां पर यह फोन थोड़ा कमजोर कहा जा सकता है।

सॉफ्टवेयर
नोकिया का यह नया फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट पर कार्य करता है लेकिन कंपनी का दावा है कि यह 8.0 ओरियो रेडी फोन है और इसे जल्द ही अपडेट भी मिल जाएगा। यह स्टॉक एंडरॉयड पर कार्य करता है और आपको साफ सुथरा और बेहतरीन एंडरॉयड का अनुभव मिलेगा।

कैमरा
फोटोग्राफी के लिए नोकिया 2 के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा सेल्फी के लिए फ्लैश के साथ 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी
यह एक डुअल सिम फोन है जो 4जी सर्विस पर काम करता है। इसमें तीन स्लॉट हैं जहां दो सिम के साथ माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा वाईफाई, ब्लूटूथ और ओटीजी सपोर्ट भी मिलेगा।

बैटरी
कंपनी ने नोकिया 2 को बड़ी बैटरी से लैस किया है। यह फोन 4,100एमएएच की बैटरी के साथ उपलब्ध है। कंपनी इसे 2 दिनों तक चलने का वायदा करती है।

नोकिया 2 के सारे स्पेसिफिकेशन

मॉडलनोकिया 2
डिसप्ले
स्क्रीन साइज़ (इंच)5.0 इंच (12.7 सेंटीमीटर)
रेजल्यूशनएचडी (720 x 1,280 पिक्सल)
प्रोटेक्शनकोर्निंग गोरिल्ला ग्लास  3
स्क्रीन टाइपआइपीएस एलसीडी
टचस्क्रीनहां
हार्डवेयर
प्रोसेसर मॉडलक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 212
प्रोसेसर 1.3गीगाहट्र्ज कोर्टेक्स-ए7 क्वाडकोर प्रोसेसर
ग्राफिक्स प्रोसेसरएड्रीनो 304
मैमोरी
रैम1जीबी
इंटरनल मैमेरी8जीबी
एक्सपेंडेबल मैमोरी128जीबी माइक्रोएसडी
कैमरा
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर फ्लैशहां
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
फ्रंट फ्लैशनहीं
वीडियो रिकॉर्डिंग720 @ 30 फ्रेम
सॉफ्टवेयर
ऑपरेटिंग सिस्टमएंडरॉयड वी7.1 (मार्शमेलो), 8.0 अपग्रेडेबल
यूआईस्टॉक
पावर बैकअप
बैटरी क्षमता4,100 एमएएच
रीमूवेबल बैटरीनहीं
बैटरी टाइपलिथियम आॅयन
डाटा कनेक्टिविटी
सिम साइजसिम1- नैनो, सिम 2- नैनो
सिम 1 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीईहां/ हां
3जीहां
2जीहां
सिम 2 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीईहां/ हां
3जीहां
2जीहां
वाई-फाईहां
जीपीएसहां
ब्लूटूथहां
एनएफसीनहीं
यूएसबी ओटीजीहां
सेंसर
फिंगरप्रिंट सेंसरनहीं
इंफ्रारेडनहीं
प्रॉक्सिमिटी सेंसरहां
एक्सेलेरोमीटरहां
एंबियंट लाइट सेंसरहां
जायरोस्कोपहां
म्यूजिक
म्यूजिक प्लेयरहां
हेडफोनहां, 3.5एमएम आॅडियो जैक
एफएमहां
डायमेंशन143.5 X71.3X9.3एमएम
वज़न150ग्राम
कलरब्लैक, व्हाइट, कॉपर ब्लैक