नोकिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन होगा नोकिया 2, सिर्फ 99 यूएस डॉलर की कीमत में देगा बजट स्मार्टफोन्स को टक्कर

Join Us icon

विश्व टेक बाजार में नोकिया अपनी मौजूदगी समय दर समय दर्ज कराता रहता है। पिछले हफ्ते नोकिया 7 के लॉन्च और हाल में ही सामनें आई फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 9 की फोटो के बाद अब नोकिया के कम बजट वाले स्मार्टफोन नोकिया 2 की जानकारी भी सामनें आ गई है। मीडिया रिपोर्ट में नोकिया की कीमत का खुलासा हुआ है जिसके अनुसार यह स्मार्टफोन तकरीबन 6,500 रुपये के बजट में लॉन्च किया जाएगा।

नोकिया 9 की फोटो आई सामनें, बेजल लेस डिसप्ले पर हो सकता है लॉन्च

गौरतलब है कि नोकिया 2 एमएमडी ग्लोबल द्वारा अब तक लॉन्च किए गए सभी नोकिया एंडरॉयड स्मार्टफोन में सबसे सस्ता होगा। एक अमेरिकी वेबसाइट ने नोकिया 2 को सेल के लिए लिस्ट किया है जहां इस फोन को टीए-1035 मॉडल नंबर के लिस्ट किया गया है तथा फोन की कीमत 99 यूएस डॉलर बताई गई है। यह कीमत अलग-अलग बाजारों में भिन्न हो सकती है लेकिन माना जा रहा है कि यह फोन 6,500 रुपये तक के मूल्य पर ही लॉन्च किया जाएगा।

nokia-2-1

वेबसाइट पर नोकिया 2 को डुअल सिम सपोर्टेड फोन बताया गया है। वहीं फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के अनुसार नोकिया 2 में 4.5-इंच की स्क्रीन देखने को मिलेगी। यह फोन एंडरॉयड 7.1.1 नुगट पर आधारित होगा त​था 1.3गीगाहर्ट्ज़ 32बिट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 212 क्वॉड-कोर चिपसेट पर रन करेगा।

आईफोन X का सस्ता संस्करण होगा लॉन्च

नोकिया 2 में 1जीबी की रैम मैमोरी दी जा सकती है तथा ग्राफिक्स के लिए इसमें ऐड्रेनो 304 जीपीयू देखने को मिल सकता है। फोन के कैमरा सेग्मेंट को लेकर कोई अहम जानकारी नहीं है ​लेकिन फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस सिंगल कैमरा इसमें दिया जाएगा। नोकिया 2 के फ्रंट पैनल पर कोई फिजिकल बटन न देते हुए कंपनी इसे आॅन-स्क्रीन नेविगेशन बटन के साथ लॉन्च कर सकती है।

आपको बता दें कि अमेरिकी वेबसाइट ने कुछ समय बाद नोकिया 2 को अपने वेबपेज से हटा दिया है। नोकिया 2 को इस लिंक पर देखा गया था।