4 हजार की रेंज वाला नया Nokia 4G Phone हुआ इंडिया में लॉन्च, साथ में मिलेंगे Earbuds Free

बहुत से स्मार्टफोन यूजर ऐसे हैं जिनकी ज़िंदगी का पहला मोबाइल फोन NOKIA का था। लोग आज भी अपने उन पुराने नोकिया फोंस को पसंद करते हैं और याद करते हैं। नोकिया कंपनी ने भी यूजर्स की इस फिलिंग से परिचित है और इसी लिए अपने पुराने मोबाइल फोंस को नए अंदाज में लेकर आती रहती है। इसी कड़ी में अब कंपनी ने Nokia 5710 Xpress Audio इंडिया में लॉन्च किया है।
Nokia 5710 Xpress Audio भारत में लॉन्च हो गया है जिसे कंपनी की ओर से सिर्फ 4,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है। यह फोन म्यूज़िक लवर्स के लिए बनाया गया है जिसके बैक पैनल in-built wireless earbuds पर फिट हैं। नोकिया 5710 एक्सप्रैस ऑडियो को 4,999 रुपये प्राइस पर 19 सितंबर से खरीदा जा सकेगा। इस कीमत में वायरलेस ईयरबड्स भी शामिल है।
Nokia 5710 Xpress Audio की लुक
नोकिया 5710 एक्सप्रेस ऑडियो को कुछ इस तरह से बनाया गया है कि TWS यानी ट्रूली वायरलेस ईयरबड्स फोन के अंदर ही फिट हो जाते हैं। मोबाइल के बैक पैनल की शेप कुछ ऐसी बनाई गई है कि इसके उपरी हिस्से में दोनों ईयरबड्स अंदर ही फिट हो जाते हैं तथा बाहर से दिखाई भी नहीं देते हैं। फोन के बैक पैनल पर उपरी ओर स्लाईडर लगाया गया है। wireless earbuds इस स्लाइडर के पीछे ही फिट होते हैं। स्लाईडर को नीचे ही ओर खिसका कर ईयरबड्स को बाहर निकाला जा सकता है। यह स्लाईडर जब बंद रहता है तो इसके ठीक नीचे रियर कैमरा सेंसर और फ्लैश लाईट लगाई गई है।
Nokia 5710 Xpress Audio के फीचर्स
यह मोबाइल 4जी वोएलटीई व 3जी दोनों सपोर्ट करता है। इस फोन में 2.4 इंच की क्यूवीजीए डिसप्ले दी गई है तथा फोटोग्राफी के लिए 0.3 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है। यह नोकिया फोन 48एमबी रैम के साथ आता है जो 128एमबी इंटरनल स्टोरेज तथा 32जीबी माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट करता है। Nokia 5710 XpressAudio में Unisoc T107 चिपसेट दिया गया है जो S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ मिलकर काम करता है।
इस फोन के दोनों साईड पैनल पर म्यूजिक कंट्रोलर बटन लगे हैं। राईट साईड पर प्रीवियस, नेक्स्ट व प्ले/पॉज बटन मौजूद है तथा लेफ्ट साईड पर वॉल्यूम अप और डाउन बटन दिया गया है। इन कंट्रोलर के चलते बिना फोन को देखें ही शानदार गानों का लुफ्त उठाया जा सकता है। ऑडियो के लिए यह फोन एफएम रेडियो व एमपी3 प्लेयर भी सपोर्ट करता है।
Nokia 5710 Xpress Audio में दिए गए वायरलेस ईयरबड्स को अलग से चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती है। फोन के अंदर रखे रखे ये ईयरबड अपने आप चार्ज होते रहते हैं। वहीं इस फोन में रिमूवेबल बैटरी दी गई है जो 31 दिन यानी पूरे एक महीने का स्टेंडबॉय टाईम देने की ताकत रखती है। फोन में ब्लूटूथ 5.0 के साथ ही Snake व Tetris जैसे कई गेम्स मिलते हैं।