नोकिया 6.1 प्लस का पावरफुल वेरिएंट हुआ लॉन्च, यह हैं इसके फीचर्स

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में पांच फोन लॉन्च करने के साथ ही नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने पिछले नोकिया 6.1 प्लस स्मार्टफोन के पावरफुल वेरिएंट को लॉन्च किया है। इस डिवाइस को सबसे पहले कंपनी ने पिछले साल अगस्त में भारतीय बाजार में लॉन्च किया था।
गौरतलब है कि पिछले साल नोकिया 6.1 प्लस स्मार्टफोन का केवल 4 जीबी रैम वेरिएंट ही उतारा गया था। लेकिन अब इस स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम वेरिएंट को भी भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इस डिवाइस की खासियतों की बात करें तो इसमें डिस्प्ले नॉच, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, और डुअल रियर इसकी जान हैं।
नोकिया 6.1 प्लस के 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत
भारतीय बाजार में नोकिया 6.1 प्लस के 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 18,499 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं, इस डिवाइस को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। अगर बात करें ऑफर्स की तो एयरटेल ग्राहकों को इस फोन खरीदने पर एयरटेल यूजर को 2,000 रुपए ( 50 रुपए के 40 वाउचर) का कैशबैक और 240 जीबी डाटा ( 199 रुपये, 249 रुपये और 448 रुपए के रीचार्ज पर प्रतिमाह 12 महीने तक 20 जीबी डेटा मिलेगा)।
नोकिया 6.1 प्लस के स्पेसिफिकेशन
फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 5.8-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले है। कंपनी ने इसे 1080 × 2280 पिक्सल रेज्ल्यूशन के साथ पेश किया है। स्क्रीन के उपर में आपको नॉच देखने को मिलेगा जिस पर कैमरा और सेंसर्स उपलब्ध है। स्क्रैच और खरोंचे से बचाने के लिए नोकिया 6.1 प्लस को 2.5डी गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन दिया है।
नोकिया ने लॉन्च किया नया फीचर फोन नोकिया 210, यह दिला देगा बीते वक्त की याद
नोकिया का यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो के साथ स्टॉक एंडरॉयड पर पेश किया गया है। परंतु कंपनी ने हाल में ही इसके लिए एंडरॉयड 9 पाई का अपडेट दे दिया है। वहीं एक बात और यह फोन गूगल के एंडरॅयडवन इंटीग्रेशन के साथ आता है ऐसे में आपको आगे भी अपडेट मिलेगा।
नोकिया 6.1 प्लस क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट पर रन करता है और फोन में आपको 2.0 गगीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर मिलेगा। भारत में यह फोन 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी वेरिएंट को ही पेश किया है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा दिया गया है। यह कैमरा सेटअप 16-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है जो बैक पैनल के बीच में वर्टिकल शेप में दिए गए हैं। वहीं सेल्फी के लिए नोकिया 6.1 प्लस में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। नोकिया 6.1 प्लस के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक तकनीक से भी लैस है। नोकिया 6.1 प्लस में 4जी वोएलटीई व बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फोन में 3,060एमएएच की बैटरी दी गई है।