नोकिया 8

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2017/09/Nokia-8-Colour.jpg

नोकिया 8 प्राइस इन इंडिया
नोकिया 8 4जीबी रैम, 64जीबी मैमोरी- 36,999 रुपये

इस साल एचएमएडी ग्लोबल नोकिया ब्रांड के तहत अब तक फीचर फोन से लेकर स्मार्टफोन कई डिवाइस पेश कर चुका है जिसमें बहुलोकप्रिय मॉडल 3310 के नए संस्करण के अलावा डुअल कैमरे वाला नोकिया 8 भी शामिल है। यह कंपनी का फ्लैगशिप फोन है जिसे काफी तामझाम के साथ पेश किया गया है। भारतीय बाजार में नोकिया 8 का प्राइस 36,999 रुपये है और यह आॅफलाइन स्टोर के अलावा आॅनलाइन स्टोर अमेजन पर सेल के लिए उपलब्ध है। फिलहाल नोकिया का यह सबसे दमदार फोन है और कंपनी ने इसे कई खास फीचर्स से लैस किया है। यह फोन ह्यू स्टील, मैट ब्ल्यू, पॉलिस्ड ब्ल्यू और पॉलिस्ड कॉपर रंग में उपलब्ध है। आगे हमने नोकिया 8 के सभी फीचर्स की जानकारी विस्तार से दी है।

डिजाइन
नोकिया 8 कंपनी का फ्लैगशिप फोन है और यह फोन अपने लुक से आपको अहसास भी कराएगा। फोन का डिजाइन प्रीमियम है और यह पकड़ने में काफी आरामदायक। यह 6000 एल्यूमिनियम यूनिबॉडी डिजाइन में पेश किया गया है जो आईपी54 सर्टिफाइड है। यह हल्के फुल्के पानी के छींटे और बॉडी पर दाग और धब्बों से बेअसर है।

डिसप्ले
इस फोन में आपको 5.3-इंच का क्यूएचडी एलसीडी डिसप्ले देखने को मिलेगा देखने जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 कोटेड है। यह कोटिंग स्क्रीन को स्क्रैच से बचाएगा और उसे मजबूती भी प्रदान करेगा। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 2,560×1,440 पिक्सल है जो आपको बेहतरीन क्वालिटी का अहसास कराता है। इसके साथ ही स्क्रीन पर पोलराइज्ड लेयर है जिससे कि आप कड़ी धूप में भी आसानी से डिसप्ले देख सकें।

हार्डवेयर
नोकिया 8 को 4जीबी रैम मैमोरी के साथ पेश किया गया है और फोन में आपको 64जीबी की इंटरनल मैमोरी मिलेगी। इसमें मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और आप 256जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। इस फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर पेश किया गया है और फोन आपको 2.5गीगाहट्र्ज का कोरयो प्रोसेसर देखने को मिलेगा।

सॉफ्टवेयर
फिलहाल नोकिया 8 को एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1.1 नुगट पर पेश किया गया है लेकिन अब इसे ओरियो अपडेट मिल चुका है।

कैमरा
नोकिया 8 में कार्लजीज़ लेंस के साथ 13+13—मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेंसर है। इसमें एक कैमरा मनोक्रोम तस्वीर लेता है जबकि दूसरा आरजीबी। कैमरे के साथ आपको मैनुअल बोके इफेक्ट और इमेज स्टेबलाइजेशन जैसे फीचर्स मिलेंगे। फोन में 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है। कंपनी ने इसे डुअल साइट फीचर से लैस किया है जहां आप एक साथ दोनों कैमरे का उपयोग कर सकते हैं।

डाटा व कनेक्टिविटी
दोहरा सिम आधारित नोकिया 8 में आपको डुअल सिम कार्ड स्लॉट मिलेगा। वहीं फोन में 4जी एलटीई के साथ वोएलटीई, एनएफसी, यूएसबी टाइप सी, वाईफाई और जीपीएस भी दिया गया है। वहीं फ्रंट पैनल में होम बटन पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर है।

बैटरी बैकअप
पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,090 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह क्वालकॉम क्विकचार्ज 3.0 सपोर्ट करने में सक्षम है। वहीं आॅडियो के लिए ओज़ो सराउंड तकनीक से लैस किया गया है।

नोकिया 8 के सारे स्पेसिफिकेशन

मॉडल नोकिया 8
डिसप्ले
स्क्रीन साइज़ (इंच) 5.3 इंच (13.46 सेंटीमीटर)
रेजल्यूशन क्यू एचडी, 2के (1,440 x 2,560 पिक्सल)
प्रोटेक्शन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5
स्क्रीन टाइप आईपीएस एलसीडी
टचस्क्रीन हां
हार्डवेयर
प्रोसेसर मॉडल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
प्रोसेसर आॅक्टाकोर (2.5गीगाहट्र्ज+1.8गीगाहट्र्ज ) कोरयो प्रोसेसर
ग्राफिक्स प्रोसेसर एड्रीनो 540
मैमोरी
रैम 4जीबी
इंटरनल मैमेरी 64जीबी
एक्सपेंडेबल मैमोरी 256जीबी माइक्रोएसडी
कैमरा
रियर कैमरा डुअल कैमरा 13-मेगापिक्सल+13-मेगापिक्सल
रियर फ्लैश हां
फ्रंट कैमरा 13-मेगापिक्सल
फ्रंट फ्लैश नहीं
वीडियो रिकॉर्डिंग 2,160 @ 30 फ्रेम
सॉफ्टवेयर
ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड वी7.1.1 नुगट, 8.0 ओरियो अपडेट
यूआई स्टॉक
पावर बैकअप
बैटरी क्षमता 3,090 एमएएच
रीमूवेबल बैटरी नहीं
बैटरी टाइप लिथियम आॅयन
डाटा कनेक्टिविटी
सिम साइज सिम1- नैनो, सिम 2- नैनो
सिम 1 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीई हां/ हां
3जी हां
2जी हां
सिम 2 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीई हां/ हां
3जी हां
2जी हां
वाई-फाई हां
जीपीएस हां
ब्लूटूथ हां
एनएफसी हां
यूएसबी ओटीजी हां
सेंसर
फिंगरप्रिंट सेंसर हां
इंफ्रारेड नहीं
प्रॉक्सिमिटी सेंसर हां
एक्सेलेरोमीटर हां
एंबियंट लाइट सेंसर हां
जायरोस्कोप हां
म्यूजिक
म्यूजिक प्लेयर हां
हेडफोन हां, 3.5एमएम आॅडियो जैक
एफएम हां
डायमेंशन 151 X 73.9 X 7.9एमएम
वज़न 160ग्राम
कलर टेंपर्ड ब्ल्यू, पोलिश्ड ब्ल्यू, स्टील, , गोल्ड, ग्रे, पोलिश्ड कॉपर