
कुछ दिनों पहले ही नोकिया की आॅफिशियल इंडियन वेबसाइट पर कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन नोकिया 6.1 प्लस की यूजर गाइड देखी गई थी, जिसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी अपने इस नए नॉच डिसप्ले वाले स्मार्टफोन को जल्द ही भारत में लाएगी। वहीं अब एक बार फिर नोकिया फैन्स की यह उम्मीद और भी प्रबल हो रही है। इस बार नोकिया ने अपने आॅफिशियल ट्वीटर हैंडल पर लॉन्च ईवेंट की जानकारी दी है। इस ट्वीट के साथ ही कंपनी ने कैंपेन के शुरूआत की घोषणा भी कर दी है।
नोकिया इंडिया ने अपने ट्वीटर अकांउट ने ट्वीट करते हुए एक कैंपेन की शुरूआत की है जिसमें नोकिया फैंस ने उनके फेवरेट नोकिया स्मार्टफोन के किसी खास अनुभव को शेयर करने के लिए कहा गया है। साथ ही इस ट्वीट में कंपनी ने यह भी कहा है कि जो व्यक्ति इस प्रतियोगिता में विजेता रहेगा उसे कंपनी द्वारा जल्द किए जाने वाले एक्सक्लूसिव लॉन्च ईवेंट में आने का इन्वाईट प्राप्त होगा।
All the Nokia fans out there tell us your favorite Nokia smartphone experience and stand a chance to witness the next exclusive launch event. Click the link below to participate and stay tuned for more! https://t.co/uJpt3Onj7w pic.twitter.com/yrFkgnqpAE
— Nokia Mobile India (@NokiamobileIN) August 1, 2018
इस ट्वीट में नोकिया ने यह तो जाहिर कर दिया है कि कंपनी आने वाले दिनों में भारत में एक लॉन्च ईवेंट का आयोजन करने जा रही है। लेकिन नोकिया ने यह साफ नहीं किया है कि कंपनी कौन सा स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। चर्चा है कि इस ईवेंट में नोकिया द्वारा हाल ही में हांगकांग में लॉन्च किए गए स्मार्टफोन नोकिया 6.1 प्लस को लॉन्च किया जा जाएगा।
नोकिया 6.1 प्लस के साथ ही नोकिया 5.1 प्लस और नोकिया 2.1 का नाम भी प्रमुखता से सामनें आ रहा है लेकिन नोकिया 6.1 प्लस की यूजर गाइड कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट होने की वजह से इसी फोन के लॉन्च की उम्मीद प्रबल हो रही है। कंपनी की आॅफिशियल इंडियन वेबसाइट पर सामने आई यूजर गाइड में फोन की एसएआर डिटेल्स शामिल थी जो नोकिया 6.1 प्लस के सभी बिंदुओं पर फिट बैठती है।
बहरहाल नोकिया द्वारा कौन सा स्मार्टफोन भारत लाया जा रहा है और यह स्मार्टफोन किस दिन देश में लॉन्च किया जाएगा इसके लिए कंपनी की अगली घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

















