नोकिया पी1 की जानकारी लीक, फरवरी में होगा लॉन्च

Join Us icon

पिछले कुछ महीनों में नोकिया के कई फोन की जानकारी आ चुकी है। जिसमें से एक फोन कपंनी ने लॉन्च कर दिया है। वहीं खबर है कि फरवरी में होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस के दौरान कंपनी अपने एक और फोन पी1 से पर्दा उठा सकती है। इस फोन के बारे में कई पिछले साल जून जुलाई में ही जानकारियां आई थीं। वहीं अब नया खुलासा हुआ है।

रूस की वेबसाइट वर्केट द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह फोन शार्प आॅकस एक्सएक्स3 पर आधारित हो सकता है जिसे पिछले साल जापान में लॉन्च किया गया था। हालांकि इस वेबसाइट का दावा है कि नेकिया का हैंडसेट स्पेसिफिकेशन में काफी आगे होगा। दी गई जानकारी के अनुसार नोकिया पी1 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में 6जीबी रैम और 256जीबी की मैमोरी देखने को मिल सकती है।

यह है रिलायंस जियो का सबसे सस्ता 4जी फोन, जानें कीमत और फीचर्स

जानकारी के अनुसार नेकिया पी1 को कंपनी 256जीबी मैमोरी के साथ पेश कर सकती है और इसमें 22.6 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। वहीं खबर यह भी है कि पुराने नोकिया फोन की तरह इसे भी कंपनी कार्लजीज लेंस के साथ पेश कर सकती है। इसके साथ ही नेकिया पी1 आईपी57 सर्टिफिकेशन के साथ लॉन्च हो सकता है जो धूल व पानी अवरोधक होने का दावा करता है।

नोकिया पी1 के बारे में पहले भी कई जानकारियां आई हैं। इस प्राप्त जानकारी के अनुसार इस फोन में 5.3—इंच की स्क्रीन देखने को मिल सकती है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 कोटेड होगा। वहीं फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन क्वाड एचडी या फुल एचडी ;1080 x 1920, or 1440 x 2560) हो सकता है। वहीं सिक्योरिटी के लिए फिंगर​प्रिंट सेंसर भी हो सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी एस8 के कीमत का हुआ खुलासा

दी गई जानकारी के अनुसार नोकिया पी1 में आपको 3,500 एमएमएच की बैटरी देखने को मिलेगी। इसके साथ ही फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट आधारित होगा। जहां तक कीमत की बात है तो इसे 50 हजार रुपये से उपर के बजट में पेश किया जा सकता है।

गौरतलब है कि इस बार नोकिया फोन का निर्माण एचएमडी ग्लोबल ​द्वारा किया जा रहा है। एचएमडी ग्लोबल फॉक्सकॉन की स​ब्सीडियरी कंपनी है और पिछले साल ही फॉक्सकॉन ने शार्प को खरीदा था। यही वजह है कि माना जा रहा है कि नोकिया पी1 स्मार्टफोन शॉर्प आॅकस पर आधारित हो सकता है।