Nokia पर भारतीयों का भरोसा है कायम, मोबाइल फोंस की सेल में आया 327% का जबरदस्त उछाल

Nokia का नाम मार्केट में जितना पुराना है, लोगों का भरोसा भी इस ब्रांड पर उतना ही मजबूत है। हॉं, एंड्रॉयड स्मार्टफोंस की शुरूआत में बेशक यह ब्रांड धीमा पड़ते हुए थोड़ा पीछे छूट गया था। लेकिन वक्त के साथ तेजी से बढ़ते हुए एक बार फिर नोकिया ने बाजार पर अपनी पकड़ बना ली है। HMD Global कंपनी Nokia Phone बना रही है और साल की पहली तिमाही में इंडिया में इनकी नेट सेल्स 82 अरब रुपये को पार कर गई है।
नोकिया फोंस की सेल में 327% की बढ़ोतरी
एचएमडी ग्लोबल ने अपनी नई रिपोर्ट शेयर की है जिसमें साल 2023 की पहली तिमाही (जनवरी-फरवरी-मार्च) के आंकड़े शामिल हैं। कंपनी ने बताया है कि इस अवधि के दौरान नोकिया मोबाइल फोंस की सेल में 327% की जबरदस्त ग्रोथ आई है। इस उछाल के साथ ही नोकिया मोबाइल्स की नेट सेल भारत में 82 अरब रुपये से भी ज्यादा दर्ज की गई है। इस वृद्धि का बड़ा कारण Jio और Airtel द्वारा देश में किया जा रहा 5G Network का विस्तार बताया गया है।
नोकिया 5जी फोंस की बढ़ी डिमांड
Nokia CEO Pekka Lundmark के अनुसार भारत में 5जी सर्विस शुरू होने के बाद नोकिया मोबाइल फोंस की सेल में बढ़ोतरी देखी गई है। इंडियन यूजर्स ने नोकिया 5जी फोंस पर भरोसा जताया है तथा इसका सीधा फायदा ब्रांड को पहुंचा है। कंपनी की ओर से हालांकि किसी विशेष स्मार्टफोन का नाम नहीं लिया गया है लेकिन देश में बढ़ते 5जी फोंस के बाजार में नोकिया भी मोबाइल यूजर्स की पसंद बन रहा है।
किस देश में कितनी हुई नोकिया मोबाइल की सेल
गौरतलब है कि नोकिया फिनलैंड का ब्रांड है और पश्चिमी देशों में इसके यूजर्स भी काफी हैं। नोर्थ अमेरिका और यूरोप में सबसे ज्यादा नोकिया फोंस बिकते हैं और 2023 की पहली तिमाही में ये दोनों सर्किल क्रमश: 1473 मिलियन यूरो और 1666 मिलियन यूरो की सेल कर दर्ज कर पाएं हैं। आपको जानकारी हैरानी है कि सबसे ज्यादा बिक्री दिखाने वाले उत्तरी अमेरिका के ये आकंड़े पिछले साल की तुलना में 9 प्रतिशत नीचे गिरे हुए हैं।