10,000 रुपये में नोकिया लॉन्च करेगा अपना पहला एंडरॉयड फोन डी1सी

Join Us icon

पिछले कई माह से खबर आ रही है कि वर्ष 2017 में नोकिया के फोन लॉन्च होंगे और ये फोन भारत में भी दस्तक देंगे। हाल में खबर आई थी एमडब्ल्यूसी 2017 में नोकिया के फोन प्रदर्शित किए जा सकते हैं। वहीं अब इन फोंस की कीमत की जानकारी सामने आई है। खबर के मुताबिक एमडब्ल्यूसी 2017 में कंपनी डी1सी के दो वेरियंट का प्रदर्शन कर सकती है।

नोकिया पावर यूजर द्वारा नोकिया डी1सी के दोनों वेरिएंट के कीमत की जानकारी दी गई है। एनपीयू के अनुसार 2 जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत लगभग 10,000 रुपये होगी जबकि 3 जीबी रैम वाले वेरिएंट के लिए लगभग 13,000 रुपये चुकाने पड़ सकते हैं।

nokia-d1c-ist

आपको बता दें कि नोकिया डी1सी रैम, कैमरा और डिस्प्ले के हिसाब से दो अलग-अलग वेरिएंट्स में लॉन्च होगा। एक ओर जहां 10,000 रुपये वाले नोकिया डी1सी में 5-इंच की फुल एचडी डिस्प्ले के साथ 2जीबी रैम और 13-मेगापिक्सल का प्राईमरी स्नैपर होने की बात कही जा रही है। वहीं 13,000 रुपये वाले नोकिया डी1सी में 5.5-इंच की फुल एचडी डिस्प्ले के साथ 3जीबी रैम और 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा हो सकता है।

बाकि स्पोसिफिकेशन्स की बात करें तो नोकिया डी1सी 1.4 गीगाहट्र्ज़ आॅक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 430 एसओसी चिपसेट के साथ एड्रेनो 505 जीपीयू पर कार्य करेगा। यह फोन एंडरॉयड 7.0 नुगट पर आधारित होगा। पहले इस फोन में 16 जीबी इंटरनल मैमोरी और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने की बात सामने आई थी।

14 दिसंबर को लॉन्च होगा 4जीबी रैम और 4,000 एमएएच बैटरी वाला लेनोवो के6 नोट

नोकिया डी1सी की कीमत के खुलासे के बात यह बात भी साफ हो जाती है कि नोकिया न सिर्फ बेहतर फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के साथ वा​पसी कर रहा है बल्कि साथ ही नोकिया अपने ग्राहकों को एक शानदार बजट पर अपने डिवाइस प्रदान करेगा।