Nothing Phone (2) का इंडिया लॉन्च और डिसप्ले साइज हुआ कन्फर्म, फ्लिपकार्ट पर होगी सेल

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/05/Nothing-phone-2-.jpg
Highlights

Nothing Phone (2) स्मार्टफोन की लॉन्चिंग ऑफिशियली कंफर्म हो चुकी है। कुछ समय पहले ही कंपनी ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में यह बताया था कि फोन जुलाई में लॉन्च होगा। इसके अलावा यह साफ है कि ग्लोबल मार्केट के साथ-साथ यह फोन भारत में भी दस्तक देगा, जिसकी पुष्टि Flipkart लिस्टिंग से हो गई है। वहीं, कंपनी अब धीरे-धीरे इस स्मार्टफोन से जुड़ी जानकारियों से पर्दा उठाती जा रही है।

फ्लिपकार्ट पर नोटिफाई मी के साथ लिस्ट हुआ Nothing Phone (2)

फ्लिपकार्ट पर फोन के लिए अलग से माइक्रोसाइट क्रिएट कर दी गई है। हालांकि, अभी इंडिया लॉन्च को लेकर साइट पर कोई जानकारी मौजूद नहीं है। वहीं, दूसरी ओर Nothing ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के जरिए Nothing Phone (1) फोन के सक्सेसर Nothing Phone (2) से जुड़ी नई डिटेल्स रिवील की है।

Nothing Phone (2) के स्पेसिफिकेशन्स (कन्फर्म)

रीसायकेबल प्रोडक्ट्स के बने होंगे फोन के पार्ट्स

बता दें कि हाल ही के ट्विट में कंपनी ने जानकारी दी है कि कंपनी पुराने मॉडल की तुलना में नए फोन के ज्यादातर पार्ट्स में तीन गुना रीसायकेबल और बायो-बेस्ड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर रही है। 9 सर्किट बोर्ड्स में 100 प्रतिशत रीसायकल टीन, मेन सर्किट बोर्ड पर 100 प्रतिशत रीसायकल कॉपर फॉइल और 28 स्टील पोर्ट्स पर 90 प्रतिशत रीसायकल स्टील का इस्तेमाल किया गया है।

प्लास्टिक फ्री पैकेजिंग के साथ आएगा नथिंग फोन 2

इतना ही नहीं नथिंग फोन 2 में प्लास्टिक फ्री पैकेजिंग दी जाएगी, जो कि @FSC_IC मिक्स सर्टिफाइड होगी। इसमें 60 प्रतिशत रीसाइकल फाइबर का इस्तेमाल होगा। इसके साथ फोन में एल्यूमिनियम फ्रेम दिया जाएगा, जिसे 100 प्रतिशत रेनेबल एनर्जी से बनाया गया है।

Nothing 2 में @SGS_SA सर्टिफाइड 53.45 किलोग्राम कार्बन इस्तेमाल किया गया है, जो कि पिछले फोन की तुलना में 5 किलो कम है।