29 जून से शुरू होगी Nothing Phone (2) की प्री-बुकिंग, जाने क्या-क्या मिलेगा खास

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/07/Nothing-Phone-1-Design-Hero-3.jpg

Nothing Phone (2) 11 जुलाई को इंडिया में लॉन्च होने जा रहा है। यह ब्रांड का दूसरा स्मार्टफोन है जो मार्केट में एंट्री लेगा। फोन के डिजाईन और फीचर्स को लेकर लोगों में उत्सुकता का माहौल है और इसी बीच कंपनी ने अनाउंस कर दिया है कि नथिंग फोन 2 इंडिया में 29 जून से प्री-बुक किया जा सकेगा। फोन की प्री-बुकिंग पर Nothing Ear (stick) भी तगड़े डिस्काउंट प्राइस पर पाई जा सकेगी।

नथिंग फोन (2) बुकिंग डिटेल

नथिंग फोन (2) लॉन्च डिटेल

Nothing Phone (2) आने वाली 11 जुलाई को इंडिया में लॉन्च होगा। यह लॉन्च ईवेंट रात 8 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा जिसे कंपनी द्वारा लाईव प्रसारित किया जाएगा। यह ईवेंट ब्रांड के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ ही शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर भी लॉन्च ईवेंट को लाईव देखा जा सकेगा।

Nothing Phone (2) की स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

डिस्प्ले: नथिंग फोन (2) में 6.7 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी जा सकती है जो एमोलेड पैनल पर बनी होगी तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। इस पर इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी देखने को मिल सकता है।

प्रोसेसर: नया नथिंग फोन 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स वाले क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 ऑक्टाकोर पर लॉन्च किया जाएगा जो 3.2गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकेगा।

मैमोरी वेरिएंट्स: भारतीय बाजार में नए नथिंग फोन को 12जीबी तक की रैम पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ 256जीबी स्टोरेज मिल सकती है। वहीं फोन के छोटे वेरिएंट्स में 8जीबी रैम के साथ 128जीबी मैमोरी व 256जीबी स्टोरेज दी जा सकती है।

कैमरा: फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है।

बैटरी: पावर बैकअप के लिए नथिंग फोन (2) में 4,700एमएएच की बड़ी बैटरी दी जा सकती है।