Nothing Phone 2 के लॉन्च से पहले ही स्पेसिफिकेशंस और कीमत हुई लीक, जानें पूरी डिटेल

नथिंग कंपनी का दूसरा स्मार्टफोन Nothing Phone 2, 11 जुलाई को पेश होने के लिए तैयार है। इसकी टीजर इमेज को कंपनी द्वारा शेयर किया जा चुका है। वहीं, अब डिवाइस के लॉन्च से पहले टिप्स्टर ने फोन के फुल स्पेसिफिकेशन और कीमत की डिटेल सोशल मीडिया पर दी है। जिसके बारे में आप इस पोस्ट में पढ़ सकते हैं।
Nothing Phone (2) कीमत (लीक)
टिप्स्टर के मुताबिक यह फोन 42,000 या 43,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च होने की उम्मीद है। आपको बता दें कि यह प्राइस फोन के टॉप मॉडल का हो सकता है। जिसमें 8GB रैम + 256GB स्टोरेज की पेशकश की जाएगी। वहीं, बेस वैरियंट की बात करें तो इस फोन को करीब 38,000 रुपये तक में पेश किया जा सकता है।
Nothing Phone (2) स्पेसिफिकेशंस (लीक)
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर टिप्स्टर योगेश्वर बरार ने Nothing Phone (2) के लगभग सभी स्पेसिफिकेशन और प्राइस को बताया है।
- डिस्प्ले: फोन के डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.7 इंच का एफएचडी प्लस ओएलईडी डिस्प्ले दिया जा सकता है। डिस्प्ले पर 120Hz रिफ्रेश रेट और हाई रिजॉल्यूशन होने की बात कही गई है।
- प्रोसेसर: नए फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें इंडस्ट्री का बेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन 1 चिपसेट दिया जा सकता है।
- सुरक्षा: फोन में सुरक्षा के लिए ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर और आईपी रेटिंग की पेशकश भी की जा सकती है।
- कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा। इसमें 50 मेगापिक्सल का IMX890 प्राइमरी कैमरा लेंस OIS सपोर्ट के साथ दिया जा सकता है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का (UW) (JN1) अन्य लेंस मिलने की उम्मीद है।
- बैटरी: बैटरी के मामले में डिवाइस 4700एमएएच की बैटरी के सपोर्ट के साथ आ सकता है। इस बैटरी के साथ 33W या 15W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
- ओएस: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो डिवाइस एंड्राइड 13 आधारित Nothing OS 2.0 पर रन कर सकता है।
- अन्य: फोन में यूजर्स को 3+4 साल के सिक्योरिटी और ओएस अपडेट्स की पेशकश की जा सकती है।
- स्टोरेज: हालांकि स्टोरेज ऑप्शन के बारे में इस लीक में नहीं बताया गया है, लेकिन यह डिवाइस 8GB तक रैम + 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आ सकता है।