सिर्फ मोबाइल ही नहीं Nothing Phone (2) की यूएसबी केबल भी होगी ट्रांसपेरेंट! फोटो आई सामने

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/06/nothing-phone-2.jpg

Nothing Phone (2) 11 जुलाई को इंडिया में लॉन्च होने वाला है। ब्रांड के ‘फोन (1)’ को मिली प्रसिद्धि के बाद नए मॉडल के डिजाईन को लेकर भी खूब चर्चा है। कंपनी ने फिलहाल फोन की लुक को पर्दे में ही रखा है लेकिन अपने फैंस को खुशखबरी देते हुए Carl Pei ने बता दिया है​ कि इस बार सिर्फ नथिंग फोन (2) ही नहीं बल्कि इसकी यूएसबी केबल भी ट्रांसपेरेंट बनाई जाएगी।

नथिंग फोन (2) चार्जिंग केबल

कंपनी के सीईओ ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल के जरिये नथिंग फोन (2) की यूएसबी केबल की फोटो शेयर की है। यह यूएसबी टाईप-सी केबल है जो परदर्शी बनाई गई है। इस केबल के दोनों किनारें ‘टाईप-सी’ ​​हैं, यानी चार्जिंग अडेप्टर में लगने वाला सिरा भी इसी स्टाईल का होगा। ट्रांसपेरेंट लुक न सिर्फ स्टाईलिश लगेगी बल्कि एक फायदा यह भी होगा कि इसे उल्टा-सीधे कैसे भी यूज़ किया जा सकेगा।

नथिंग फोन (2) इंडिया लॉन्च

Nothing Phone (2) जुलाई की 11 तारीख को ऑफिशियल होगा। यह लॉन्च ईवेंट रात के 8 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा जिसे ऑनलाईन प्लेटफॉर्म के जरिये लाईव प्रसारित किया जाएगा। यह एक ग्लोबल आयो​जन होगा जिसके मंच से नए नथिंग फोन को दुनिया के कई देशों में एक साथ लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि यह फोन A065 मॉडल नंबर के साथ सर्टिफिकेशनस साइट NBTC पर भी लिस्ट हो गया है।

Nothing Phone (2) की स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

  • 6.7″ FHD+ 120Hz Display
  • Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1
  • 12GB RAM + 256GB Memory
  • 50MP Rear Camera
  • 16MP Selfie Camera
  • 4,700mAh Battery
  • डिस्प्ले: नथिंग फोन (2) में 6.7 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी जा सकती है जो एमोलेड पैनल पर बनी होगी तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। इस पर इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी देखने को मिल सकता है।

    प्रोसेसर: नया नथिंग फोन 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स वाले क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 ऑक्टाकोर पर लॉन्च किया जाएगा जो 3.2गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकेगा।

    मैमोरी वेरिएंट्स: भारतीय बाजार में नए नथिंग फोन को 12जीबी तक की रैम पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ 256जीबी स्टोरेज मिल सकती है। वहीं फोन के छोटे वेरिएंट्स में 8जीबी रैम के साथ 128जीबी मैमोरी व 256जीबी स्टोरेज दी जा सकती है।

    कैमरा: फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है।

    बैटरी: पावर बैकअप के लिए नथिंग फोन (2) में 4,700एमएएच की बड़ी बैटरी दी जा सकती है।