Nothing Phone (2) में मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट, कंपनी ने उठाया पर्दा

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/07/Nothing-Phone-1-Design-Hero-3.jpg
Highlights

नथिंग ब्रांड अच्छे से जानता है कि सुर्खियां कैसे बटोरी जाती हैं। अभी लॉन्च में काफी वक्त है लेकिन Nothing Phone (2) लगातार टेक जगत की चर्चाओं में छाया हुआ है। ब्रांड के मुखिया Carl Pei ने आज फिर से इस फोन को लाइमलाईट में ला दिया है। कंपनी ने खुलासा कर दिया है कि नथिंग फोन (2) Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट पर लॉन्च होगा।

कार्ल पेई की अनाउंसमेंट

Carl Pei ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल के जरिये नथिंग फोन (2) के प्रोसेसर से पर्दा उठा दिया है। चिपसेट की जानकारी देने के साथ ही कार्ल ने साफ कह दिया है कि यह आगामी स्मार्टफोन मौजूदा Nothing Phone (1) की तुलना में ​अधिक एडवांस और प्रीमियम होगा। बता दें कि नथिंग फोन (1) Qualcomm Snapdragon 778G+ चिपसेट पर रन करता है।

Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 की खूबी

यह चिपसेट क्वॉलकॉम द्वारा लॉन्च किए गए सबसे पावरफुल चिपसेट की श्रेणी में आता है। स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स आर्किटेक्चर पर बना है जो 3.2गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉकस्पीड पर रन कर सकता है। अपने वाले वर्ज़न की तुलना में यह CPU और GPU को 30% तक अधिक पावर देने की क्षमता रखता है।

Snapdragon 8+ Gen 1 में एक्स65 मॉडम इंटिग्रेटेड है जो बेहतरीन 5जी नेटवर्क प्रदान करता है। इसके साथ ही यह क्वॉलकॉम प्रोसेसर वाईफाई 6 और ब्लूटूथ 5.3 जैसे फीचर्स सपोर्ट करता है। सिर्फ फास्ट व स्मूथ प्रोसेसिंग ही नहीं बल्कि स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 के होने से फोन की बैटरी लाइफ, नेटवर्क कनेक्टिविटी और कैमरा कैपेबिलिटी पर भी बड़ा असर पड़ता है।

Nothing Phone (2) के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

  • 120हर्ट्ज़ एमोलेड स्क्रीन
  • वायरलेस चार्जिंग
  • यह नया नथिंग फोन 12जीबी रैम और 8जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं फोन के 256जीबी और 512जीबी स्टोरेज वेरिएंट बाजार में आ सकते हैं। लीक की मानें तो Nothing Phone (2) में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली एमोलेड देखने को मिल सकती है। वहीं पावर बैकअप के लिए फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी जा सकती है जो वायरलेस चार्जिंग तकनीक से भी लैस होगी।

  • ट्रांसपेरेंट बॉडी
  • ग्लिफ़ लाइट
  • Nothing Fold (2) में ट्रांसपेरेंट बॉडी देखने को मिलेगी। इस फोन को पहले वाले वर्ज़न की ही तरह ग्लिफ़ लाइटिंग फीचर से भी लैस किया जाएगा।। ये अलग-अलग रंग की लाइट्स बाहर से नहीं दिखती है लेकिन कॉल या नोटिफिकेशन आने पर चमकती हैं। वहीं इस फोन में वनप्लस के अलर्ट स्लाइडर की ही तरह अलग डेडिकेटेड बटन भी देखने को मिल सकता है