जल्द आ रहा है यूनिक फोन Nothing Phone (3), जानें लॉन्च टाइमलाइन और संभावित खूबियां

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/12/Nothing-Phone-3a-Plus-and-CMF-Phone-2-details-leaked.jpg
Highlights

जुलाई 2023 में Phone (2) लॉन्च के बाद से Nothing की ओर से कोई फ्लैगशिप फोन लॉन्च नहीं हुआ है। लेकिन 2025 के लिए ब्रांड की बड़ी योजनाएं हैं, यह कंपनी के सीईओ कार्ल पेई की लीक हुई इंटरनल ईमेल में सामने आया है। इसमें कथित Nothing Phone (3) के लॉन्च टाइमलाइन और एक अन्य स्मार्टफोन की जानकारी शामिल है। जिसे एक “ऐतिहासिक” रिलीज बताया गया है। आइए, आगे ईमेल से मिली डिटेल्स पर नजर डालते हैं।

नथिंग फोन (3) लॉन्च टाइमलाइन और अन्य डिटेल्स (संभावित)

फोन (3) और AI तकनीक के अलावा, ईमेल में “एक ऐतिहासिक स्मार्टफोन लॉन्च साल की पहली तिमाही (Q1 में) को भी रेखांकित किया गया है जिसे देखने के लिए दुनिया बहुत उत्साहित होगी”। जानकारी के अनुसार यह फोन (3) से अलग डिवाइस प्रतीत होता है। यह ब्रांड के किफायती स्मार्टफोन में से एक हो सकता है। जिसे CMF ब्रांडिंग के साथ भी लाया जा सकता है। यही नहीं इसे US जैसे नए बाजार में एंट्री मिल सकती है।

ब्रांड के ये स्मार्टफोंस आने वाले महीनों में देखने को मिल सकते हैं:

Nothing Phone (3a), Phone (3a) Plus, CMF Phone 2

मॉडल नंबर NT04 वाला नथिंग फोन BIS लिस्टिंग में दिखाई दिया है, जिससे पता चलता है कि यह भारत में जल्द ही लॉन्च होगा। इसी फोन को UL Demko पर देखा गया है, जिसके अनुसार इसकी बैटरी 4290mAh की है। इसकी तुलना में फोन (2a) और (2a) प्लस में 5,000mAh की सेल है।

फोन (3) में टेलीफोटो कैमरा होने की अफवाह है, जबकि प्लस वैरियंट में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है।

दोनों फोन में स्नैपड्रैगन 7एस जेन 3 SoC, eSIM सपोर्ट मिलने की बात सामने आई है। यह भी कहा गया है फोंस 30,000 रुपये से कम कीमत में आ सकते हैं। वहीं, पूर्व फोंस भी लगभग इसी प्राइस रेंज में आए थे।