
OnePlus के इंडियन फैंस के लिए आज का दिन बेहद खास बना गया है। फ्लैगशिप कीलर के नाम से प्रसिद्ध इस टेक ब्रांड ने आज भारतीय बाजार में अपना सबसे पावरफुल और ताकतवर स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह नया वनप्लस मोबाइल फोन OnePlus 10 Pro इंडिया में एंट्री ले चुका है जो 12GB RAM, Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट, 32MP Selfies Camera और 80W SuperVOOC जैसी स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करता है। आगे वनप्लस 10 प्रो की फुल स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स, प्राइस और सेल से जुड़ी जानकारी विस्तार में बताई गई है।
OnePlus 10 Pro का प्राइस
वनप्लस 10 प्रो स्मार्टफोन इंडिया में दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। फोन का बेस वेरिएंट जहां 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं बड़े वेरिएंट में 12 जीबी रैम मैमोरी के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। कीमत की बात करें तो OnePlus 10 Pro 8GB RAM का रेट 66,999 रुपये है तथा OnePlus 10 Pro 12GB RAM का प्राइस 71,999 रुपये है। वनप्लस 10 प्रो की सेल 5 मार्च से शुरू हो जाएगी।
OnePlus 10 Pro की स्पेसिफिकेशन्स
डिसप्ले
वनप्लस 10 प्रो स्मार्टफोन 6.7 इंच की 2के फ्ल्यूड एमोलेड एलटीपीओ 2.0 डिसप्ले सपोर्ट करता है। पंच-होल स्टाईल वाली यह फोन स्क्रीन 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 480हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। सिक्योरिटी और अनलॉकिंग के लिए कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस कर बाजार में उतारा है तथा स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस से प्रोटेक्ट किया गया है। यह डिसप्ले एचडीआर10+ और एमईएमसी जैसे फीचर्स से लैस है।
प्रोसेसर
OnePlus 10 Pro एंडरॉयड के सबसे नए और लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 12 पर लॉन्च हुआ है जो कलरओएस 12.1 के साथ मिलकर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वॉलकॉम का सबसे पावरफुल स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 चिपसेट दिया गया है। यह स्मार्टफोन LPDDR5 RAM तकनीक वाली 12 जीबी तक की रैम और UFS 3.1 storage तकनीक वाली 256 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।
कैमरा
फोटोग्राफी के मामले में यह वनप्लस फोन बेहद खास है क्योंकि इसे 2nd Gen hasselblad lens के साथ पेश किया गया है। मोबाइल के बैक पैनल पर तीन कैमरा सेंसर दिए गए हैं जिनमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 50 मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस और 8 मेगापिक्सल का थर्ड सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वनप्लस 10 प्रो स्मार्टफोन 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
बैटरी
OnePlus 10 Pro में पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही दमदार बैटरी और ताकतवर चार्जिंग तकनीक भी दी गई है। पावर बैकअप के लिए यह मोबाइल फोन 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है। फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इस 80W SuperVOOC fast charging तकनीक से लैस किया गया है जो मिनटों में फोन को फुल चार्ज कर देता है। वहीं यह नया वनप्लस फोन 50W AirVOOC wireless charging और रिवर्स चार्जिंग तकनीक भी सपोर्ट करता है।













