
OnePlus ने जब टेक मार्केट में एंट्री ली थी तब इस ब्रांड को फ्लैगशिप कीलर का तगमा दिया गया था। इस कंपनी ने हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स वाले स्मार्टफोंस को मिडबजट में लॉन्च किया था और इसीलिए इंडिया समेत अन्य मार्केट्स में वनप्लस को काफी पसंद किया गया था। नए साल 2022 की शुरूआत अब फिर से वनप्लस फैंस के लिए धमाकेदार होने वाली है। वनप्लस ने घोषणा कर दी है कि कंपनी आने वाली 11 जनवरी को अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 10 Pro टेक मंच पर लॉन्च करने वाली है।
OnePlus 10 Pro लॉन्च डिटेल
वनप्लस कंपनी ने आज माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर पोस्ट करते हुए अपने नए स्मार्टफोन के लॉन्च की जानकारी दी है। कंपनी ने बताया है कि OnePlus 10 Pro आने वाली 11 जनवरी को ऑफिशियली लॉन्च कर दिया जाएगा। इस दिन यह वनप्लस फोन चीन में लॉन्च होगा जो आने वाले दिनों में भारत सहित अन्य बाजारों में एंट्री लेगा। वनप्लस 10 प्रो स्मार्टफोन 11 जनवरी की दोपहर 2 बजे अनविल होगा और इसी समय पर फोन की कीमत और बिक्री से जुड़ी जानकारी कंपनी की ओर से दी जाएगी।
OnePlus 10 Pro की स्पेसिफिकेशन्स
वनप्लस 10 प्रो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सामने आए विभिन्न लीक्स व सर्टिफिकेशन्स के अनुसार इस फ्लैगशिप फोन में 6.7 इंच की क्वॉडएचडी+ डिसप्ले देखने को मिल सकती है जो पंच-होल डिजाईन पर बनी होगी। उम्मीद कर सकते हैं कि यह वनप्लस फोन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस होगा जो हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। यह भी पढ़ें : OnePlus 9RT 5G Phone इंडिया में होगा 14 जनवरी को लॉन्च, क्या बना पाएगा नया फ्लैगशिप कीलर ?
OnePlus 10 Pro को एंडरॉयड 12 ओएस पर लॉन्च किया जाएगा जो आक्सिजन ओएस 12 के साथ काम करेगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट दिए जाने की बात सामने आई है। मार्केट में यह फोन 12 जीबी तक की रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो वनप्लस 10 प्रो स्मार्टफोन को Hasselblad कैमरा सेंसर्स के साथ बाजार में उतारा जाएगा। कंपनी यह साफ कर चुकी है कि OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। वहीं लीक्स की मानें तो इस सेटअप में 48 मेगापिक्सल + 50 मेगापिक्सल + 8 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर शामिल रहेंगे। इसी तरह फोन के फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए 11 जनवरी का इंतजार किया जा रहा है।


















