OnePlus 10 Pro का जल्द खत्म होगा इंतजार, जानें कब लॉन्च होगा ये दमदार स्मार्टफोन

Join Us icon

OnePlus जल्द ही OnePlus 10 series को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी के बारे में कहा जा रहा है कि इसे जनवरी या फरवरी 2022 में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कंपनी अपने नए फ़्लैगशिप स्मार्टफ़ोन मार्च या अप्रैल में लॉन्च करती है। वनप्लस का यह स्मार्टफ़ोन Samsung Galaxy S22 सीरीज के बाद लॉन्च किया जाएगा। टिपस्टर Max Jambor ने OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन के ग्लोबल और चाइना लॉन्च टाइमलाइन के बारे में जानकारी शेयर की है। यहा हम आपको OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन के लॉन्च डिटेल, स्पेसिफिकेशन्स और दूसरे फ़ीचर्स के बारे में बता रहे हैं।

OnePlus 10 Pro लॉन्च टाइमलाइन

OnePlus 10 Pro

OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन को सबसे पहले चीन में लॉन्च किया जाएगा। लीक रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी का अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन जनवरी या फरवरी में लॉन्च किया जाएगा। टिपस्टर Jambor ने OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन के चाइना लॉन्च के बारे में जानकारी शेयर नहीं की है। हालांकि इससे पहले उन्होंने हिंट दिया था कि यह फ़ोन मार्च या अप्रैल 2022 में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि यह दिलचस्प है कि फ़िलहाल OnePlus 10 स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर किसी तरह के रूमर्स सामने नहीं आए हैं। हालांकि हमारा मनाना है कि इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज का प्रो मॉडल भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है।

OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन को लेकर पहले भी कई लीक रिपोर्ट्स सामने आ चुके हैं। OnePlus 10 Pro के नए लीक रिपोर्ट में इसके डिजाइन के बारे में जानकारी सामने आई है जो कि OnLeaks ने शेयर किए हैं। वनप्लस के अपकमिंग स्मार्टफोन में स्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा। इस कैमरा मॉड्यूल में 3 कैमरा सेंसर और LED फ्लैश दिया जाएगा। वनप्लस के इस फोन में 6.7-इंच का कर्व AMOLED डिस्प्ले के साथ पंच होल कटआउट दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : Motorola मिड रेंज सेगमेंट में Moto G71 की लॉन्चिंग से करेगा धमाका, सस्ते में मिलेंगे दमदार फ़ीचर्स

OnePlus 10 Pro फोन को Qualcomm के Snapdragon 898 SoC या Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। वनप्लस के इस फोन में 5000mAh की बैटरी के साथ 65W/125W फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है। अटकलें है कि वनप्लस के इस फ़ोन के ऑपरेटिंग सिस्टम Oppo के साथ मिलकर तैयार किया जा सकता है। फ़िलहाल वनप्लस ने अपकमिंग स्मार्टफ़ोन के बारे में ऑफिशियली कोई जानकारी शेयर नहीं की है। यह भी पढ़ें : Samsung और Xiaomi के बाद Realme भी लॉन्च करेगा फोल्डेबल स्मार्टफोन, कुछ ऐसा होगा डिजाइन

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है PUBG New State?

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here