OnePlus 10 Pro ने लॉन्च से पहले Geekbench पर दिखाया दम, जानें कैसी रही परफॉर्मेंस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/12/OnePlus-10-Pro.jpeg

OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन जनवरी 2022 में लॉन्च होना है। कंपनी के सीईओ पीट लाऊ ने बीते महीने कंफर्म किया था वह जनवरी महीने में इस स्मार्टफोन को लॉन्च करेंगे। लीक रिपोर्ट्स की माने तो वनप्लस का फ्लैगशिप स्मार्टफोन 4 जनवरी को लॉन्च किया जा सकता है। वनप्लस के अपकमिंग स्मार्टफ़ोन के बारे में अब तक कई जानकारी सामने आ चुकी है। वनप्लस का यह फ़ोन लॉन्च से पहले कई सर्टिफिकेशन्स पर लिस्ट किया जा चुका है, जिससे इसके फ़ीचर्स और स्पेक्स के बारे में जानकारी भी मिलती है।

पॉपुलर टिपस्टर मुकुल शर्मा ने अब इस स्मार्टफोन Geekbench बेंचमार्क वेबसाइट पर स्पॉट किया है। वनप्लस का यह फोन गीकबेंच प्लेटफॉर्म पर मॉडल नंबर NE2210 के साथ लिस्ट किया गया है। वनप्लस का यह फोन सिंगल कोर टेस्ट के दौरान 976 और मल्टी कोर टेस्ट के दौरान 3469 का स्कोर हासिल कर पाया है। ये नंबर भले ही कम लग रहे हों लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि वनप्लस का यह फोन परफॉर्मेंस के मामले में कमजोर है। संभव है कि ये स्कोर वनप्लस 10 प्रो के प्रोटोटाइप का हो। इस लिस्टिंग से पता चलता है कि वनप्लस का यह स्मार्टफोन Android 12 और 12GB RAM के साथ स्पॉट किया गया है। वनप्लस का यह स्मार्टफ़ोन लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा।

OnePlus 10 Pro स्पेसिफिकेशंस (रूमर्स)

OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि इसमें 6.7-इंच का QHD+ LTPO AMOLED कर्व डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इसके साथ ही यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen1 के साथ पेश किया जाएगा। वनप्लस का यह फोन 12GB की RAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो OnePlus 10 Pro में स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : Xiaomi 11i HyperCharge भारत में इस कीमत पर होगा लॉन्च, सिर्फ 15 मिनट में होता है फुल चार्ज

इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा और LED फ्लैश दिया जाएगा। वनप्लस के इस फोन में Hasselblad के कैमरा सेंसर दिए जाएंगे। इसके साथ ही फ्रंट में पंच होल कटआउट कैमरा दिया जाएगा। फोन के लेफ्ट फ्रेम में वॉल्यूम और दाएं फ्रेम में अलर्ट स्लाइडर और पावर बटन दिया जाएगा। इस फोन के बॉटम में USB Type-C पोर्ट, SIM ट्रे और स्पीकर ग्रिल दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन 80W सुपर फास्ट चार्जिंग के साथ करेगा एंट्री, जानें क्या होंगी खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : 2022 में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफ़ोन