
OnePlus 10R स्मार्टफोन को कंपनी ने भारत में अप्रैल में लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन 150W फास्ट चार्जिंग और MediaTek Dimensity 8100 प्रोसेसर और 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। OnePlus 10R स्मार्टफोन को भारत में 38,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। लेकिन अब वनप्लस के इस स्मार्टफोन को अमेजन से सस्ते में खरीदा जा सकता है। अमेजन पर शुरु होने वाली Prime Day सेल के दौरान वनप्लस 10 आर स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट मिलने वाला है। OnePlus 10R स्मार्टफोन के 8GB/128GB, 12GB/256GB मॉडल 80W चार्जिंग और 12GB/256GB और 150W चार्जिंग वाले वेरिएंट पर जबरदस्त डील मिलने जा रही है। यहां हम आपको OnePlus 10R स्मार्टफोन पर मिल रहे डील प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
OnePlus 10R डील
OnePlus 10R स्मार्टफोन के लॉन्च प्राइसिंग की बात करें तो इस फोन का 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 38,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया था। वहीं 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 42,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया था। OnePlus 10R Endurance Edition जो 150W फास्ट चार्जिंग और 12GB रैम, 256GB स्टोरेज के साथ आता है उसे भारत में 43,999 रुपये की क़ीमत में लॉन्च किया गया था।
सेल के दौरान मिल रही डील के बाद OnePlus 10R स्मार्टफोन को 34,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। अमेजन स्पेशल कूपन के तहत 3000 रुपये का डिस्काउंट और 1000 रुपये का ICICI बैंक कार्ड पर डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। यह डिस्काउंट तीनों वेरिएंट पर उपलब्ध है। डिस्काउंट के बाद वनप्लस के इस फोन के तीनों मॉडल की कीमतें क्रमश: 34,999 रुपये, 38,999 रुपये और 39,999 रुपये है।
| वेरिएंट | लॉन्च प्राइस | डील प्राइस |
| 8GB/128GB | Rs 38,999 | Rs 34,999 |
| 12GB/256GB | Rs 42,999 | Rs 38,999 |
| 12GB/256GB 150W | Rs 43,999 | Rs 39,999 |
OnePlus 10R स्पेसिफिकेशन्स
OnePlus 10R स्मार्टफोन में 6.7-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz, टच रिस्पॉन्स रेट 720Hz और रेजलूशन 2,412×1,080 पिक्सल, आस्पेक्ट रेश्यो 20:1:9 है। फोन में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया गया है। इसके साथ ही यह डिस्प्ले Corning Gorilla Glass 5 लेयर प्रोटेक्शन के साथ आती है। फ़ोन में MediaTek Dimensity 8100 Max प्रोसेसर दिया गया है।
OnePlus 10R स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP Sony IMX766 सेंसर है। इसके साथ ही फोन में 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। OnePlus 10R स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरिो स्पीकर Dolby Atmos सपोर्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : चमत्कार! iPhone 11 Pro ने बचाई सैनिक की जान, इंटरनेट पर वायरल हो रहा वीडियो
OnePlus 10R स्मार्टफोन दो बैटरी मॉडल – 4,500mAh के साथ 150W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। इसके साथ ही दूसरा 5,000mAh की बैटरी 80W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आता है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, डुअल-बैंड Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट दिया गया है।











