
वनप्लस ने टेक मार्केट में एंट्री लेने के साथ ही ‘फ्लैगशिप कीलर’ का टैग अपने नाम कर लिया था। ऐसा इसलिए कहा गया था क्योंकि जो हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स अन्य ब्रांड्स के महंगे स्मार्टफोन में मिलती थी, उन्हें वनप्लस ने मिडबजट में ला दिया था। अपनी इसी खूबी से एक बार फिर सबका दिल जीतने नया वनप्लस मोबाइल फोन OnePlus 11 आ रहा है। आने वाले कुछ ही हफ्तों में वनप्लस 11 लॉन्च हो जाएगा और एक नई रिपोर्ट में OnePlus 11 Specifications भी सामने आ गई है।
OnePlus 11 Launch
वनप्लस 11 स्मार्टफोन से जुड़ी नई जानकारी डिजीटल चैट स्टेशन के जरिये सामने आई है। माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर वनप्लस 11 के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स शेयर की गई है तथा साथ ही दावा किया गया है कि यह स्मार्टफोन इस साल के अंत तक मार्केट में उतार दिया जाएगा। यानी OnePlus 11 दिसंबर खत्म होने से पहले ही लॉन्च हो जाएगा। हालांकि इस फोन की शुरूआत सबसे पहले चीन से होगी और बाद में ही भारत व अन्य बाजारों में एंट्री होगी।
OnePlus 11 Specifications
- 16GB RAM
- 6.7″ QHD+ 120Hz AMOLED डिस्प्ले
- 50MP + 48MP + 32MP Rear Camera
- Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट
- 100W Fast Charging
वनप्लस 11 के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 6.7 इंच की लार्ज क्वॉडएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में पंच-होल स्टाईल वाली स्क्रीन देखने को मिल सकती है जो एमोलेड पैनल पर बनी होगी तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। उम्मीद है कि यह वनप्लस मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस होगा तथा स्क्रीन पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास की मजबूत प्रोटेक्शन दी जाएगी। यह भी पढ़ें: 15 हजार के बजट में लॉन्च हुआ धांसू Realme 10 5G Phone, मिलता है 50MP Camera और 14GB RAM की ताकत
OnePlus 11 में प्रोसेसिंग के लिए अभी तक का सबसे पावरफुल चिपसेट क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 दिया जा सकता है। वहीं रिपोर्ट के अनुसार यह वनप्लस मोबाइल फोन 16जीबी तक की रैम मैमोरी सपोर्ट करेगा तथा इसमें 256 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी। हालांकि हो सकता है कि फोन का सबसे छोटा वेरिएंट 8 जीबी रैम मैमोरी पर ही लॉन्च हो जाए।
फोटोग्राफी के लिए वनप्लस 11 बेहद दमदार कैमरा सपोर्ट करेगा। रिपोर्ट में सामने आई है कि इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा जिसमें 50MP Sony IMX890 प्राइमरी सेंसर, 48MP IMX581 अल्ट्रा वाइड लेंस और 32MP IMX709 2x ज़ूम कैमरा शामिल रहेगा। बता दें कि ये Hasselblad लेंस होंगे जो बेहद ही शानदार फोटो व वीडियो कैप्चर करने में सक्षम होंगे। यह भी पढ़ें: 20 हजार रुपये से कम कीमत वाले 108MP कैमरा वाले स्मार्टफोन
OnePlus 11 स्मार्टफोन 100वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन की वायर्ड चार्जिंग तकनीक होगी तथा इसके अलावा फोन में वायरलेस फास्ट चार्जिंग भी देखने को मिलेगी। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 5,000एमएएच बैटरी दिए जाने का खुलासा भी लीक में हुआ है।














