
वनप्लस अपनी नंबर सीरीज में नया फोन OnePlus 12 लॉन्च करने वाला है। सबसे पहले इसे होम मार्केट चीन में एंट्री मिलेगी। इसके बाद भारत सहित अन्य बाजारों में लॉन्च संभव है। हालांकि अभी ब्रांड की ओर से ऐलान होना बाकि है लेकिन पहले ही कुछ लीक स्पेसिफिकेशन और रेंडर्स सामने आ चुके हैं। वहीं, अब मोबाइल 3सी सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया है। इसमें इसकी चार्जिंग से जुड़ी डिटेल सामने आई है। आइए, आगे आपको लिस्टिंग और संभावित स्पेसिफिकेशन के बारे में बताते हैं।
OnePlus 12 3सी लिस्टिंग
- 3सी सर्टिफिकेशन साइट की लिस्टिंग इमेज में आप देख सकते हैं कि डिवाइस PJD110 मॉडल नंबर के साथ स्पॉट हुआ है।
- इस प्लस्टफोर्म पर मोबाइल 100W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ सामने आया है। इसमें चार्जिंग एडॉप्टर के लिए 11V/9.1A शामिल है।
- बता दें कि लिस्टिंग डिटेल के अलावा टिपस्टर ने यह भी बताया है कि फोन में 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
OnePlus 12 के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
- डिस्प्ले: OnePlus 12 में 6.82-इंच LTPO OLED पैनल दिया जा सकता है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट, 2K रिजॉल्यूशन और 2,600 निट्स ब्राइटनेस मिल सकती है।
- प्रोसेसर: यह तगड़ा फ्लैगशिप फोन हाल ही में लॉन्च किए गए सबसे तेज क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट से लैस होने की उम्मीद है।
- स्टोरेज: डाटा स्टोर करने के लिए फोन में दमदार 24GB तक रैम और 1TB इंटरनल स्टोरेज की पेशकश की जा सकती है।
- कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें OIS के साथ 50MP का Sony IMX966 सेंसर, 48MP का Sony IMX581 अल्ट्रावाइड लेंस और 64MP का 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस ऑम्निविज़न OV64B सेंसर मिल सकता है।
- बैटरी: बैटरी के मामले में वनप्लस 12 फोन 5,400mAh की बैटरी, 100W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है।
- ओएस: OnePlus 12 लेटेस्ट एंड्राइड 14 आधारित ऑक्सीजन ओएस 14 पर बेस्ड रखा जा सकता है।
- अन्य: स्मार्टफोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, ब्लूटूथ, वाईफाई, डुअल सिम 5G सपोर्ट जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।










