
वनप्लस अपनी ‘नंबर सीरीज’ को और मजबूत करने की तैयारी में है। खबर आ रही है कि कंपनी OnePlus 12 सीरीज़ पर काम शुरू कर चुकी है जिसे पावरफुल स्पेसिफेशन्स और एडवांस फीचर्स के साथ मार्केट में लाया जाएगा। ताजा लीक में वनप्लस 12 लॉन्च टाइमलाइन और स्पेसिफिकेशंस की डिटेल्स सामने आई है जिन्हें आगे पढ़ सकते हैं।
OnePlus 12 लॉन्च टाइमलाइन (लीक)
- लीक में बताया गया है कि OnePlus 12 दिसंबर महीने में टेक मंच पर एंट्री ले सकता है।
- यह स्मार्टफोन सबसे पहले ब्रांड के घरेलू बाजार यानी चीन में उतारा जाएगा।
- चाइना के बाहर फोन का ग्लोबल लॉन्च फरवरी 2024 में हो सकता है।
- फरवरी महीने में ही वनप्लस 12 भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है।
- इंडिया सहित यूएस, यूके और यूरोप में यह फोन फरवरी में ही लाया जाएगा।
OnePlus 12 के स्पेसिफिकेशंस (लीक)
- डिस्प्ले: OnePlus 12 में 6.7 इंच का 2K AMOLED LTPO डिस्प्ले मिल सकता है। जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और हाई रिजॉल्यूशन मिलने की उम्मीद है।
- प्रोसेसर: तगड़े एक्सपीरियंस के लिए इसमें अक्टूबर में लॉन्च होने वाला स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है।
- स्टोरेज: मेमोरी के मामले में डिवाइस 16 जीबी तक LPDDR5X रैम +512 जीबी तक UFS 4.0 इंटरनल स्टोरेज के साथ आ सकता है।
- बैटरी: बैटरी के मामले में फोन 5400mAh बैटरी के साथ 100 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाला हो सकता है। इसके साथ 50W वायरलेस चार्जिंग दी जा सकती है।
- कैमरा: फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। जो 50 मेगापिक्सल के OIS प्राइमरी कैमरा लेंस, 50 मेगापिक्सल के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 64 मेगापिक्सल के पेरिस्कोप लेंस वाला होने की उम्मीद है।
- OS: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो फोन लेटेस्ट एंड्राइड 14 पर बेस्ड रखा जा सकता है।
- अन्य: नए मोबाइल में ब्लूटूथ, वाईफाई, डुअल सिम 5G सपोर्ट, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, अलर्ट स्लाइडर जैसे कई बेसिक फीचर्स मिल सकते हैं।
OnePlus 12 डिजाइन (लीक)
- पिछले दिनों इस फोन की 4 तस्वीरें सामने आई थी। जिसमें डिजाइन साफ नजर आ रहा है।
- हालांकि इमेज में नया फोन OnePlus 11 की तरह की लगता है।
- एक बड़ा बदलाव यह है कि फोन पेरिस्कोप लेंस के साथ देखा गया है।
- बैक पैनल पर फॉक्स लेदर डिजाइन दी गई है।
- फोन के फ्रंट की बात करें तो डिवाइस में बेजल लेस डिसप्ले है जहां सेंटर पर पंच होल डिजाइन मौजूद है।
- राइट साइड पर अलर्ट स्लाइडर, पावर बटन सहित वॉल्यूम अप-डाउन बटन लगा है।









