OnePlus 12 में मिल सकता है दमदार पेरिस्कोप जूम कैमरा, जानें कब होगी लॉन्चिंग

Join Us icon
Highlights

  • OnePlus 12 दिसंबर में पेश किया जा सकता है।
  • इसमें 64MP ओम्निविज़न OV64B पेरिस्कोप लेंस मिल सकता है।
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है।

वनप्लस आने वाले कुछ महीनों में अपनी नंबर सीरीज का विस्तार करने जा रहा है। इसमें कंपनी नया डिवाइस OnePlus 12 बाजार में ला सकती है। बता दें की इस फोन को लेकर पहले भी कई लीक रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं। वहीं, अब डिवाइस के कैमरा स्पेसिफिकेशन की अहम डिटेल टिप्स्टर द्वारा पेश की गई है। जिसके बारे में आप इस पोस्ट में पढ़ सकते हैं।

OnePlus 12 कैमरा स्पेसिफिकेशंस (लीक)

OnePlus 12 की नई कैमरा डिटेल टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Weibo प्लेटफार्म पर शेयर की है।

  • बताया गया है कि OnePlus 12 में 50MP का Sony IMX 9xx प्राइमरी रियर कैमरा मिलेगा। यह फोन बड़े 1/1.4x लेंस से लैस होगा।
  • प्राइमरी रियर कैमरा के साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेकेंडरी कैमरा दिया जाएगा। इसमें tertiary पेरिस्कोप लेंस भी होगा। यही नहीं मोबाइल 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 64MP ओम्निविज़न OV64B पेरिस्कोप लेंस से लैस होगा। जो अब तक वनप्लस के फोंस में नहीं देखा गया है।
  • इसके अलावा कंपनी आगामी स्मार्टफोन में पहले की तरह हैसलब्लैड कैमरा देगी।

OnePlus 12 लॉन्च टाइमलाइन (लीक)

OnePlus 12 दिसंबर के महीने में सबसे घरेलू बाजार यानी चीन में उतारा जा सकता है। चाइना के बाहर इसकी एंट्री फरवरी 2024 में हो सकती है। यानी की भारत में भी यह फोन फरवरी महीने में लाया जा सकता है। वहीं, आगे देखना होगा की कंपनी की ओर से कब कोई ऐलान किया जाता है।

OnePlus 12 स्पेसिफिकेशंस (लीक)

  • डिस्प्ले: OnePlus 12 में 6.7 इंच का 2K AMOLED LTPO डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है।
  • प्रोसेसर: डिवाइस में अक्टूबर में लॉन्च होने वाला स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर होने की उम्मीद है।
  • स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में स्मार्टफोन में 16 जीबी LPDDR5X रैम +512 जीबी UFS 4.0 इंटरनल स्टोरेज हो सकता है।
  • बैटरी: बैटरी की बात करें तो फोन 5400mAh बैटरी और 100 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट में आ सकता है। इसके साथ 50W वायरलेस चार्जिंग भी होने की उम्मीद है।
  • कैमरा: फोन में हैसलब्लैड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का OIS प्राइमरी कैमरा लेंस, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा लेंस और 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप लेंस मिलने की बात सामने आई है।
  • अन्य: वनप्लस 12 में डुअल सिम 5G सपोर्ट, ब्लूटूथ, वाईफाई, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, अलर्ट स्लाइडर जैसे कई फीचर्स दिए जा सकते हैं।
  • ओएस: फोन लेटेस्ट एंड्राइड 14 पर बेस्ड रखा जा सकता है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here