OnePlus 13 लॉन्च से दो हफ्ते पहले गिरे OnePlus 12 के दाम, जानें कितना हुआ प्राइस कम

Join Us icon

वनप्लस 13 इंडिया में 7 जनवरी को लॉन्च होगा। इस फोन को भारत आने में दो सप्ताह का वक्त है और ब्रांड ने अपने फैंस को अभी से ही एक तोहफा दे दिया है। कंपनी की ओर से OnePlus 12 का प्राइस कम कर दिया गया है तथा OnePlus 13 लॉन्च के ठीक दो सप्ताह पहले इसे सस्ते रेट पर बेचा जा रहा है। वनप्लस 12 का नया रेट तथा प्राइस डिफरेंस आप आगे देख सकते हैं।

OnePlus 12 प्राइस

  • लॉन्च प्राइस – 64,999 रुपये
  • प्राइस ड्रॉप – 5,000 रुपये
  • सेलिंग प्राइस – 59,999 रुपये

वनप्लस 12 12GB RAM + 256GB Storage के साथ 64,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। लेकिन अब कंपनी की ओर से यह फोन मॉडल 5 हजार रुपये सस्ता बेचा जा रहा है। आज यानी 24 दिसंबर से OnePlus 12 को 59,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट वनप्लस इंडिया के साथ ही शॉपिंग साइट अमेजन पर भी यह स्मार्टफोन नए व सस्ते रेट पर सेल के लिए उपलब्ध है।

OnePlus 12 की स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.82″ क्यूएचडी+ 2के डिस्प्ले
  • क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3
  • 16जीबी रैम + 512जीबी स्टोरेज
  • 5,400एमएएच बैटरी
  • 100वॉट फास्ट चार्जिंग
  • 50वॉट वायरलेस चार्जिंग

प्रोसेसर : यह वनप्लस 5जी फोन एंड्रॉयड 14 आधारित ऑक्सीजन ओएस पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 3.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 750 जीपीयू तथा मोबाइल गेमिंग के लिए एडवांस वैपर कूलिंग सिस्टम मौजूद है।

डिस्प्ले : OnePlus 12 में 6.82 इंच की क्वॉडएचडी+ 2के डिस्प्ले दी गई है जो एलटीपीओ+ पैनल पर बनी है। इस स्क्रीन पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 4500निट्स ब्राइटनेस और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 की लेयर मौजूद है।

बैक कैमरा : फोटोग्राफी के लिए फोन के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एफ/2.6 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस, एफ/1.6 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल वाइड एंगल लेंस तथा एफ/2.2 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिलता है। यह कैमरा 3एक्स ऑप्टिकल जू़म से लेकर 120एक्स जू़म तक की फोटो खींच सकता है।

फ्रंट कैमरा : सेल्फी खींचने, रील्स बनाने तथा वीडियो कॉलिंग करने के लिए OnePlus 12 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह 5पी लेंस है जो एफ/2.4 अपर्चर पर काम करता है। बता दें कि इस मोबाइल में Hasselblad Lens का इस्तेमाल किया गया है जो मोबाइल फोटोग्राफी के लिए बेस्ट माना जाता है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए वनप्लस 12 में तगड़ी 5,400एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के स्मार्टफोन को 100वॉट फास्ट चार्जिंग तथा 50वॉट वायरलेस चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। कंपनी का दावा है कि सिर्फ 11 मिनट चार्जिंग में ही यह फोन 50 प्रतिशत तक चार्ज तथा 26 मिनट में ही फुल 100% चार्ज हो सकता है।

OnePlus 13 की स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.82″ 2के एमोलेड डिस्प्ले
  • क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलिट
  • 16जीबी रैम + 512जीबी स्टोरेज
  • 6,000एमएएच बैटरी
  • 100वॉट फास्ट चार्जिंग
  • 50वॉट वायरलेस चार्जिंग

प्रोसेसर : वनप्लस 13 एंडरॉयड 15 आधारित OxygenOS 15 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें क्वालकॉम का सबसे पावरफुल मोबाइल चिपसेट स्नैपड्रैगन 8 एलिट दिया गया है जो 4.32GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। ग्राफिक्स के लिए वनप्लस 13 में 900MHz एड्रेनो 830 जीपीयू दिया गया है।

डिस्प्ले : वनप्लस 13 में 6.82-इंच की 2K+ स्क्रीन दी गई है जो LTPO AMOLED पैनल पर बनी है। इसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 4500nits पिक ब्राइटनेस, 2160Hz PWM डिमिंग तथा Dolby Vision सपोर्ट मिलता है। स्क्रीन पर अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर लगा है।

बैक कैमरा : फोटोग्राफी के लिए वनप्लस 13 Hasselblad ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल मेन ओआइएस सेंसर, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस तथा 50 मेगापिक्सल सोनी एलवाईटी600 पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर मिलता है। वहीं फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मौजूद है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए वनप्लस 13 में ताकतवर 6,000एमएएच डुअल-सेल बैटरी दी गई है। वहीं इसे तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 100वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग तकनीक तथा 50वॉट वायरलेस फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी मिलती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here