Oneplus 12 का लीक आया सामने, कैमरा और प्रोसेसर के मामले में बेहद एडवांस होगा यह फोन!

Join Us icon
Highlights

  • इसे Snapdragon 8 Gen 3 पर लाया जा सकता है।
  • फोन में नया पेरिस्कोप कैमरा सेंसर दिया जाएगा।
  • यह Oneplus 11 सीरीज़ से अधिक पावरफुल होगा।

Oneplus 11 5G फोन इसी साल फरवरी महीने में इंडिया में लॉन्च हुआ है जिसका प्राइस 56,999 रुपये से शुरू होता है। इस फ्लैग​​शिप फोन के बाद अब कंपनी अपनी नई ‘नंबर सीरीज’ की ओर बढ़ चली है जिसकी शुरूआत Oneplus 12 से होगी। इस स्मार्टफोन से जुड़ी खबर एक लीक के जरिये सामने आई है जिसमें वनप्लस 12 की स्पेसिफिकेशन्स का जिक्र किया गया है।

वनप्लस 12 प्रोसेसर

Oneplus 12 से जुड़ी जानकारी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर डिजीटल चैट स्टेशन द्वारा शेयर की गई है। टिपस्टर ने दावा किया है कि यह नया वनप्लस फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें कि क्वॉलकॉम की ओर से अभी स्नैपड्रैगन 8 की तीसरी जेनरेशन पेश नहीं की गई है और इसे साल की आखिरी छमाही में ही लाया जाएगा।

OnePlus 11 5G India Launch Price features specifications details
OnePlus 11

ऐसे में यह साफ हो जाता है कि क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट मार्केट में आने के बाद ही वनप्लस 12 स्मार्टफोन लॉन्च होगा। इस फोन को भारतीय बाजार तक आने में साल 2023 का अंतिम पड़ाव आ सकता है। बता दें ​कि यह चिपसेट इस सीरीज़ के बड़े मॉडल यानी Oneplus 12 Pro में भी देखने को मिल सकता है।

वनप्लस 12 कैमरा

टिपस्टर के मुताबिक वनप्लस कंपनी एक नया पेरिस्कोप कैमरा की ​टेस्टिंग कर रही है जिसका प्रोडक्ट कोड “SM8650” है। फिलहाल इस कैमरा सेंसर के फीचर्स से जुड़ी अधिक डिटेल्स सामने नहीं आई है लेकिन माना जा रहा है कि यही लेंस वनप्लस 12 सीरीज़ में दिया जाएगा। Oneplus 12 और Oneplus 12 Pro मॉडल्स का कैमरा मौजूदा Oneplus 11 सीरीज़ से अधिक एडवांस होगा तथा अधिक बेहतर ज़ूम क्वॉलिटी वाला होगा।

how to watch OnePlus 11 5G launch event

OnePlus 11 5G प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

8GB RAM + 128GB Storage = 56,999 रुपये
16GB RAM + 2568GB Storage = 61,999 रुपये

भारतीय बाजार में उपलब्ध फ्लैगशिप वनप्लस 11 5जी फोन की बात करें तो इसमे 3216 x 1440 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.7 इंच की क्वॉडएचडी+ सुपर फ्ल्यूड एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। जो इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। यह फोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर चलता है।

OnePlus 11 5G India Launch Price features specifications details

फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर 50MP Sony IMX890 + 48MP Sony IMX581 अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस + 32MP Sony IMX709 पोर्टरेट टेली लेंस दिया गया है। वहीं फ्रंट पैनल पर 16MP Sony IMX471 सेल्फी सेंसर मौजूद है। पावर बैकअप के लिए इसमे 100वॉट सुपरवूक फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी दी गई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here