OnePlus 13, OnePlus 13R के ग्लोबल लॉन्च से पहले रैम, स्टोरेज और कलर्स लीक

वनप्लस ने होम मार्केट चीन में अपनी नंबर सीरीज का OnePlus 13 फोन लॉन्च कर दिया है वहीं, अब इसके ग्लोबल लॉन्च की तैयारी है। इसके साथ ही पिछली बार की तरह वनप्लस 12आर की जगह OnePlus 13R लेने वाला है। हालांकि अभी लॉन्च डेट सामने नहीं आई है इससे पहले ग्लोबल बाजार में आने वाले स्मार्टफोंस के रैम, स्टोरेज और कलर ऑप्शंस की डिटेल लीक हो गई है। जिसके बारे में आप इस पोस्ट में पढ़ सकते हैं।
OnePlus 13 और OnePlus 13R रैम, स्टोरेज और कलर ऑप्शंस (लीक)
- सोशल मीडिया साइट एक्स पर आर्सेन ल्यूपिन नाम के यूजर ने OnePlus 13 और OnePlus 13R की जानकारी शेयर की है।
- लीक के अनुसार वनप्लस 13 का ग्लोबल वैरियंट ब्लैक एक्लिप्स, मिडनाइट ओशन और आर्कटिक डॉन जैसे तीन कलर्स में आएगा।
- ग्लोबल मॉडल की तुलना में वनप्लस 13 का चीन वैरियंट वाइट ड्यू और मॉर्निंग लाइट, ओब्सीडियन रियलम और ब्लू मोमेंट्स में आया है।
- लीक में बताया गया है कि वनप्लस 13 12GB + 256GB और 16GB + 512GB में उपलब्ध होगा। जबकि चीन में 12GB + 512GB और 24GB + 1TB तक ऑप्शंस आते हैं। ऐसा लगता है कि टॉप-एंड मॉडल ग्लोबली नहीं आएगा।
- यह भी कहा गया है कि वनप्लस 13 12GB+256GB स्टोरेज केवल एक ही ब्लैक एक्लिप्स कलर में उपलब्ध होगा।
- यदि बात करें OnePlus 13R की तो यह एक ही 12GB + 256GB वैरियंट में आने की उम्मीद है। इसे नेबुला नोयर और एस्ट्रल ट्रेल जैसे दो रंगो में लाया जा सकता है।
- बता दें कि वनप्लस आने वाले कुछ दिनों में इन दोनों स्मार्टफोंस की लॉन्च डेट भी शेयर कर सकता है।
OnePlus 13R के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
OnePlus 13 चीन में लॉन्च हो गया है इसकी डिटेल्स के लिए आप यहां क्लिक करें। जबकि आगे हमने OnePlus 13R के संभावित फीचर्स शेयर किए हैं।
- वनप्लस 13आर संभवतः चीन में आने वाले ऐस 5 का रीब्रांड बनकर इंडिया में आ सकता है।
- फोन में BOE द्वारा बनाया गया 1.5K रिजॉल्यूशन वाला OLED फ्लैट डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है
- यह पिछले साल के स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट के साथ एंट्री ले सकता है।
- डिवाइस में स्पीड के लिए LPDDR5x रैम और UFS 4.0 इंटरनल स्टोरेज तकनीक मिल सकती है।
- फोन में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा शामिल किया जा सकता है। जबकि बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप हो सकता है।
- OnePlus 13R में कथित तौर पर 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और लंबे बैकअप के लिए 6000mAh की बैटरी दी जा सकती है।