OnePlus 13 की कीमत लॉन्च से पहले आई सामने, जानें कितना हो सकता है चीन में रेट

Join Us icon

वनप्लस की नंबर सीरीज का अगला फ्लैगशिप OnePlus 13 आने वाले 31 अक्टूबर को चीन में लॉन्च होगा। कंपनी चीन की सोशल मीडिया साइट पर इसके डिस्प्ले, प्रो कूलिंग सिस्टम और गेमिंग क्षमताओं जैसे प्रमुख स्पेसिफिकेशन शेयर कर चुकी है। इसके साथ ही एक अनबॉक्सिंग वीडियो भी सामने आया है जिसमें डिजाइन, स्पेक्स और ColorOS 15 के बारे में बताया गया है। वहीं, फोन की कथित कीमत ऑनलाइन लीक हो गई है। आइए, आगे इन तमाम जानकारियों को विस्तार से जानते हैं।

OnePlus 13 की कीमत (लीक चीन)

  • सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक यूजर टेकहोम ने वनप्लस 13 को ऑनलाइन 4699 युआन (करीब 55,440.96 रुपये) में स्पॉट किया है।
  • यह चीन में वनप्लस 12 की लॉन्च कीमत से 400 युआन से ज्यादा है। हालांकि मोबाइल में जिस प्रकार के अपग्रेड मिलने वाले हैं उस हिसाब से ये प्राइस ठीक लग रहा है।
  • अनुमान यह भी है कि फोन को 4,500 युआन (करीब 53,082.02 रुपये) से कम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।
  • बता दें कि OnePlus 13 5G चीन के बाद भारत सहित ग्लोबल मार्केट में आएगा। चीन के इस लीक प्राइस से लगता है कि इंडियन यूजर्स को पूर्व मॉडल 12 के आसपास ही रेट देखने को मिल सकता है।

OnePlus 13 अनबॉक्सिंग वीडियो

वनप्लस 13 का अनबॉक्सिंग वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। जिसमें लुक, स्पेक्स और सॉफ्टवेयर के बारे में बताया गया है।

  • वीडियो में वनप्लस का रेड बॉक्स देखा जा सकता है। बॉक्स के निचले हिस्से में हम देख सकते हैं कि 24GB रैम और 1TB स्टोरेज की जनकारी लिखी है।
  • बॉक्स ओपन होने पर वाइट रंग का वनप्लस 13 दिखाई देता है जिसके पीछे बड़ा गोलाकार कैमरा पैनल है जिसके दोनों ओर हैसलब्लैड ‘H’ लोगो और एक फ्लैट फ्रंट स्क्रीन है।
  • वीडियो में ColorOS 15 के बारे में भी देखा जा सकता है। जिसकी मदद से नया लॉकस्क्रीन लुक, विजेट, वॉलपेपर, आइकनोग्राफी, iPhone जैसा डायनेमिक आइलैंड-टाइप नोटिफिकेशन बैनर और सिरी जैसे AI चैटबॉट की सुविधा दी जा सकती है।

OnePlus 13 स्पेसिफिकेशंस

  • वीडियो में 6.82-इंच पैनल, 100W वायर्ड चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग, 6,000mAh की बैटरी, 50MP ट्रिपल रियर और 32MP के फ्रंट कैमरे मिलने की बात सामने आई है।
  • वनप्लस के वीबो चैनल ने नए डबल-लेयर 2K सुपरक्रिटिकल ग्रेफाइट 9925mm² VC प्रो कूलिंग सिस्टम, बड़े ओपन-वर्ल्ड गेमिंग में 120FPS + 900 पिक्सल, सुपर HDR 4.0 और 12 प्रतिशत बेहतर सिग्नल कवरेज के साथ-साथ “सिग्नल विजार्ड / जिन्न” फीचर जैसे स्पेक्स भी बताए हैं।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here