5850mAh बैटरी, 12GB रैम, 6.32 इंच स्क्रीन वाले OnePlus 13s की सेल शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/06/oneplus-13s-sale-india-price-offers-specifications.jpg
Highlights

OnePlus 13s को पिछले हफ्ते भारत में लॉन्च किया गया था, जो ब्रांड का कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। यह वनप्लस 13 और 13R के बाद इस सीरीज में शामिल होने वाला तीसरा डिवाइस है। इस नए वनप्लस स्मार्टफोन में 6.31 इंच का डिस्प्ले दिया गया है और यह लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस है। इसमें एक नया ‘प्लस की’ भी दिया गया है, जिसे अलग-अलग फीचर्स के लिए कस्टमाइज किया जा सकता है। इन तमाम खूबियों वाला डिवाइस आज से भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध है। आइए, आगे कीमत, ऑफर्स और स्पेक्स विस्तार से जानते हैं।

OnePlus 13s इंडिया सेल डिटेल्स

वैरियंट कीमत
12GB + 256GB 54,999 रुपये
12GB + 512GB 59,999 रुपये

OnePlus 13s स्पेसिफिकेशंस

OnePlus 13s स्मार्टफोन उन लोगों के लिए एक आकर्षक विकल्प है जो एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन की तलाश में हैं। यह एक बेहतरीन पैकेज के साथ आता है जिसमें शानदार डिस्प्ले, फ्लैगशिप चिपसेट, कई AI फीचर्स और बड़ी बैटरी शामिल है। अगर आप इसके विकल्प देख रहे हैं, तो इसी कीमत में iQOO 13 एक अच्छा विकल्प हो सकता है, जिसमें बड़ा डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और बेहतर डस्ट वॉटर रेसिस्टेंस मिलता है। वहीं, iPhone 16e भी इसी प्राइस रेंज में एक और कॉम्पैक्ट फोन है जिसे आप चुन सकते हैं।

See Full Specs

OnePlus 13s Price
Rs. 52,998
Go To Store
See All Prices