6260mAh बैटरी, स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट के साथ आएगा OnePlus 13T, कंफर्म हुई डिटेल्स

OnePlus 13T स्मार्टफोन चीन में 24 अप्रैल को लॉन्च होने वाला है। यह OnePlus 13 सीरीज में 13 और 13R के साथ तीसरा मोबाइल होगा। ब्रांड इसे कॉम्पैक्ट डिवाइस के तौर पर बाजार में ला रहा है। इसी तरह अब तक Vivo X200 Pro Mini और OPPO Find X8s भी आ चुके हैं। जहां अभी लॉन्च में कुछ दिन बाकि है कंपनी ने 13T के चिपसेट, बैटरी, डायमेंशन, मैग्नेटिक केस और अन्य डिटेल्स शेयर की हैं। आइए, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
OnePlus 13T चिपसेट, बैटरी डिटेल्स (कंफर्म)
- आप टीजर में देख सकते हैं कि OnePlus 13T में 6,260mAh की बैटरी मिलने की पुष्टि हुई है। इसे 6k+mAh से ज्यादा बैटरी वाला दुनिया का पहला कॉम्पैक्ट फोन बताया जा रहा है।
- OnePlus ने साफ किया कि फोन बाईपास चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा। जिसका मतलब है कि फोन बैटरी के बजाय सीधे चार्जर से बिजली लेगा। जिससे हीटिंग कम होगी।
- आधिकारिक OnePlus वेबसाइट पर प्री-रिजर्वेशन पेज लिस्टिंग ने यह भी कंफर्म किया है कि OnePlus 13T क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट के साथ आएगा।
- OnePlus 13T में नई ‘सिल्क ग्लास टेक्नोलॉजी’ दी जाएगी, जो नर्म और रेशमी स्पर्श का अनुभव देने का दावा करती है। लेटेस्ट Weibo पोस्ट के अनुसार, यह फोन Cloud Ink Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
- फोन में 6.32 इंच का कॉम्पैक्ट डिस्प्ले दिया जाएगा और इसकी चौड़ाई सिर्फ 71.1mm होगी, जिससे यह एक अल्ट्रा-नैरो बॉडी वाला डिवाइस बन जाएगा।
- OnePlus 13T फोन का वजन सिर्फ 185 ग्राम होने की पुष्टि की गई है और इसमें 50:50 बैलेंस्ड वेट डिस्ट्रीब्यूशन मिलेगा। कंपनी का कहना है कि इस डिजाइन की वजह से फोन को लंबे समय तक हाथ में पकड़ने पर भी किसी तरह की थकान या परेशानी महसूस नहीं होगी।
- एक अन्य Weibo पोस्ट में पुष्टि की गई है कि OnePlus 13T के साथ एक Sandstone Magnetic प्रोटेक्टिव केस मिलेगा और इसमें “OPPO Mag Magnetic” सपोर्ट भी दिया जाएगा। जिससे यूजर्स विभिन्न मैग्नेटिक एक्सेसरीज का इस्तेमाल कर सकेंगे।
OnePlus 13T लाइव इमेज (लीक)
- OnePlus 13T की हैंड्स-ऑन इमेजेज सोशल मीडिया साइट एक्स पर सामने आई हैं। इसकी तुलना OnePlus 13, Vivo X200 Pro Mini और OPPO Find X8s से की जा रही है।
- OnePlus 13 के साथ तुलना से इसके साइज में अंतर और दोबारा डिजाइन किए गए कैमरा मॉड्यूल की झलक मिलती है।
- डिवाइस में OnePlus 13 जैसे कोटिंग का इस्तेमाल नहीं किया गया है और इसमें Hasselblad ब्रांडिंग भी देखने को नहीं मिलती है।
- OnePlus 13T में नया ‘Quick Key’ एक्शन बटन दिया जाएगा। जो पारंपरिक अलर्ट स्लाइडर की जगह लेगा। फोन में पोर्ट्स की पोजिशनिंग लगभग OnePlus 13 जैसी ही रखी गई है।
- Vivo और OPPO फोंस के साथ तुलना करने पर पता चलता है कि OnePlus 13T का फॉर्म फैक्टर भी इनकी तरह कॉम्पैक्ट है।
- आगामी फोन की कीमत को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी लीक नहीं हुई है, लेकिन कहा जा रहा है कि यह Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आने वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन हो सकता है।