OnePlus 13T की तस्वीर आई सामने, जल्द आ सकता है ये कॉम्पैक्ट फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/03/oneplus-13t-13-mini-battery-launch-timeline-leaked.jpg

Oppo और OnePlus इस साल अपने कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप मोबाइल्स को लेकर चर्चा में हैं। जहां Oppo Find X8s फोन Dimensity 9400 Plus चिपसेट के साथ 10 अप्रैल को चीन में लॉन्च होने वाला है। वहीं, रिपोर्ट्स के अनुसार अगले महीने OnePlus भी अपना Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस OnePlus 13T लॉन्च कर सकता है। इसे लेकर ब्रांड के प्रेसिडेंट Louis Jie ने भी हिंट दिया है। इसी बीच माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर 13T का डिजाइन भी सामने आया है। आइए, आगे इसकी डिटेल्स जानते हैं।

OnePlus 13T जल्द हो सकता है लॉन्च

आप नीचे इमेज में देख सकते हैं कि OnePlus प्रेसिडेंट Louis Jie ने इस बात को माना है है कि यूजर्स के बीच कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन को लेकर काफी उत्साह है। उन्होंने बताया कि उन्हें इस बारे में कई अनुरोध मिले हैं और वे जानना चाहते हैं कि लोग किस तरह के उपयोग में छोटे स्क्रीन वाले स्मार्टफोन को बेहतर मानते हैं। इससे उम्मीद की जा सकती है कि जल्द ब्रांड नया कॉम्पैक्ट फोन ला सकता है।

OnePlus 13T डिजाइन (लीक)

OnePlus 13T स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स (संभावित)

OnePlus 13T लॉन्च टाइमलाइन (संभावित)

OnePlus 13T का लॉन्च अगले महीने संभावित है और OnePlus के प्रेसिडेंट द्वारा इस बारे में संकेत भी मिल गया है। वहीं, देखना होगा कि ब्रांड की ओर से इस कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप को लेकर कब कोई आधिकारिक ऐलान किया जाता है।