OnePlus 13T की फोटो हुई लीक! लॉन्च से पहले ही डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स का हुआ खुलासा

OnePlus 13T लॉन्च करीब आ रहा है। कंपनी ने हालांकि अभी इस फोन से जुड़ी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन ताजा लीक में इस वनप्लस 5जी फोन की रियल ईमेज सामने आ गई है। फोन फोटो के जरिये इसके डिजाइन का पता चल गया है और साथ ही लीक में वनप्लस 13टी की स्पेसिफिकेशन्स भी इंटरनेट पर लीक हो गई है। OnePlus 13T 5G कैसा होगा और इसमें कैसे फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स मिलेंगे, इसकी लीक जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।
OnePlus 13T ईमेज (लीक)
वनप्लस 13टी एक प्रीमियम फोन होगा जिसे कॉम्पैक्ट डिजाइन पर पेश किया जाएगा। इस मोबाइल के दो कलर सामने आए हैं जिनका नाम Heartbeat Pink और Morning Mist Gray बताया गया है। सामने आई फोटो से पता चला है कि इस वनप्लस फोन में स्क्वायर शेप का रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा जिसमें दो लेंस वर्टिकली प्लेस्ड होंगे। इन कैमरा लेंस के साइड में एलइडी फ्लैश और सेंसर लगा होगा।
OnePlus 13T के फ्रंट और बैक दोनों ओर ग्लास पैनल दिया गया है। रियर पर ठीक बीच में वनप्लस की ब्रांडिंग भी लगी है। फोन के राइट फ्रेम पर उपरी ओर एक एक्शन बटन दिया गया है। वाल्यूम रॉकर और पावर बटन लेफ्ट फ्रेम पर लगे हैं। इसी तरह लोवर फ्रेम पर यूएसबी पोर्ट, स्पीकर और सिम स्लॉट लगा है।
OnePlus 13T स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
- Qualcomm Snapdragon 8 Elite
- 6.3″ 1.5K OLED Display
- 6,100mAh Battery
- 80W Fast Charging
- 32MP Selfie Camera
- 50MP+50MP Back Camera
प्रोसेसर
वनप्लस 13टी को क्वालकॉम के सबसे पावरफुल मोबाइल चिपसेट स्नेपड्रैगन 8 एलिट पर लॉन्च किया जा सकता है। यही प्रोसेसर हमें OnePlus 13 को देखने को मिल सकता है। यह 3नेनौमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना 8 कोर सीपीयू है जो 4.32गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। लीक की मानें तो यह फोन एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च होगा और इसमें LPDDR5x RAM + UFS 4.0 storage तकनीक मिलेगी।
स्क्रीन
OnePlus 13T एक कॉम्पैक्ट 5G फोन होगा। लीक की मानें तो इस स्मार्टफोन में 6.3-इंच की स्क्रीन दी जाएगी। यह फ्लेट पैनल पर बनी ओएलईडी डिस्प्ले बताई जा रही है जो 1.5के पिक्सल रेजोल्यूशन सपोर्ट करेगी। इस अपकमिंग वनप्लस मोबाइल में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1600निट्स ब्राइटनेस के साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी का सपोर्ट देखने को मिल सकता है।
बैटरी
लीक में सामने आया है कि यह वनप्लस 13टी 5जी फोन पावर बैकअप के लिए तगड़ी 6,100एमएएच बैटरी सपोर्ट करेगा। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल में 80वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी दी जा सकती है। यह वनप्लस 5जी फोन वायरलेस चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करेगा या नहीं अभी इस बारे में कुछ भी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए OnePlus 13T 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। लीक के अनुसार इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल Sony LYT700 मेन सेंसर और 50 मेगापिक्सल Samsung JN5 2x telephoto लेंस दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन को 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है।
अन्य फीचर्स
लीक में जो OnePlus 13T के फीचर्स सामने आए हैं उसके अनुसार यह मोबाइल IP68 और IP69 रेटिंग के साथ मार्केट में आएगा। इस फोन में WiFi 7, Bluetooth 5.4 सहित NFC और IR blaster भी मिलेगा। वहीं वनप्लस 13टी में डुअल स्टीरियो स्पीकर भी मौजूद रहेंगे।