
OnePlus 13 और OnePlus 13R के बाद अब OnePlus 13T आ रहा है। बीते कई दिनों से इस मोबाइल से जुड़े रूमर्स सामने आ रहे थे, वहीं अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर फोन लॉन्च की घोषणा कर दी है। ब्रांड की ओर से वनप्लस 13टी बॉक्स फोटो इंटरनेट पर शेयर करते हुए बता दिया गया है कि यह मोबाइल इस महीने यानी अप्रैल में मार्केट में उतार दिया जाएगा। वनप्लस ’13’ सीरीज का यह नया 5जी फोन सबसे पहले चाइना में उतारा जाएगा जो बाद में अन्य बाजार में दस्तक देगा।
OnePlus 13T लॉन्च डिटेल
वनप्लस की ओर से बता दिया गया है कि वह इसी महीने यानी अप्रैल 2025 में अपना नया मोबाइल फोन OnePlus 13T चीन में लॉन्च करेगी। फिलहाल स्मार्टफोन की तय लॉन्च डेट सामने नहीं आई है, इसकी जानकारी मिलते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा। वनप्लस 13टी कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन बताया जा रहा है जो प्रीमियम डिजाइन पर बना होगा। ब्रांड द्वारा इसे “Small-Screen Powerhouse” टैगलाइन के साथ प्रोमोट किया जा रहा है जो इसकी छोटी स्क्रीन की ओर से ईशारा कर रहा है। फोन डिजाइन कुछ-कुछ iPhone 16e जैसा हो सकता है।

OnePlus 13T स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
- 6.3″ 1.5K OLED Display
- Qualcomm Snapdragon 8 Elite
- 16GB RAM + 512GB Storage
- 6,200mAh Battery
- 80W Fast Charging
- 50MP+50MP Back Camera
- 32MP Selfie Camera
बैटरी : पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 6,200एमएएच बैटरी दी जा सकती है। वहीं बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए वनप्लस 13टी में 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ ही 50W wireless Charging टेक्नोलॉजी भी मिल सकती है।
परफॉर्मेंस : OnePlus 13T को क्वालकॉम के स्नेपड्रैगन 8 एलिट चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यही प्रोसेसर OnePlus 13 में भी मिला था। लीक की मानें तो वनप्लस 13टी इस चिपसेट पर काम करने वाला दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन हो सकता है। वहीं इस स्मार्टफोन को 16जीबी रैम और 512जीबी स्टोरेज पर लॉन्च किया जा सकता है।
डिस्प्ले : वनप्लस 13टी 5जी फोन को 6.3-इंच की प्रीमियम स्क्रीन पर लाया जा सकता है। लीक के अनुसार यह एलटीपीओ ओएलइडी पैनल वाली डिस्प्ले होगी जो 1.5के रेजोल्यूशन सपोर्ट करेगी। वहीं फोन में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी भी मिल सकती है।
कैमरा : फोटोग्राफी के लिए OnePlus 13T 5G फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर और 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस दिए जाने की बात सामने आई है। वहीं फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।













