लॉन्च से पहले ही सामने आए OnePlus 15 और OnePlus 15R के दमदार स्पेसिफिकेशंस

OnePlus अपनी आगामी नंबर सीरीज 15 को आने वाले कुछ महीनों में लेकर आ सकता है। इसमें लीक के अनुसार OnePlus 15 और OnePlus 15R जैसे दो मॉडल्स आने की उम्मीद है। जिसके प्रमुख स्पेसिफिकेशंस सोशल मीडिया साइट एक्स पर टिपस्टर ने शेयर किए हैं। जिन्हें जानकर लगता है कि ये डिवाइस कंपनी के हाई-एंड सेगमेंट को और मजबूत कर सकते हैं साथ ही बैटरी, डिस्प्ले और कैमरा अपग्रेड्स के साथ ग्राहकों को पहले से ज्यादा पसंद आ सकते हैं। आइए, आगे लीक डिटेल्स जानते हैं।
जानकारी के अनुसार OnePlus 15R में 6.83-इंच का डिस्प्ले हो सकता है। यह 1.5K फ्लैट OLED पैनल बताया गया है। इस पर इंडस्ट्री का बेस्ट 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया जा सकता है। यह फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस रखा जा सकता है। जो परफॉरमेंस को और शानदार बना सकता है। पावर बैकअप के लिए डिवाइस में 7,500mAh की बड़ी बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग दी सकती है। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 50MP मेन लेंस, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP 3x टेलीफोटो लेंस लगाया जा सकता है। इसके अलावा डिवाइस मेटल फ्रेम, IP68 रेटिंग और OxygenOS 16 के साथ आने की संभावना है।
यदि बात करें हाई-एंड मॉडल OnePlus 15 की तो इसे और ज्यादा पावरफुल बनाया जा सकता है। इसमें 6.78-इंच 1.5K फ्लैट OLED स्क्रीन 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलने की उम्मीद की जा रही है। फोन में Snapdragon 8 Elite 2 प्रोसेसर, LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज तकनीक दी जा सकती है। इसमें 7,300mAh बैटरी के साथ 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। कैमरा सेटअप में 50MP Sony LYT700 प्राइमरी, 50MP अल्ट्रा-वाइड (Samsung JN5) और 50MP 3x पेरिस्कोप (JN5) सेंसर लगाया जा सकता है। इसमें नया LUMO Image Engine, 32MP फ्रंट कैमरा, अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर और IP68/69 रेटिंग मिलने की बात कही गई है। इसके अलावा फोन में नया “Plus Key” और नया कैमरा डेको भी मौजूद हो सकता है।
OnePlus 15 और OnePlus 15R बाजार में कब आएंगे इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार इनका लॉन्च चीन में अक्टूबर या नवंबर में हो सकता है। जबकि भारत में यह फोंस नए साल की शुरुआत में आ सकते हैं।
यदि मुकाबले की बात करें तो आगामी OnePlus 15 और OnePlus 15R बाजार में आने वाले Samsung Galaxy S26, iQOO 15, Xiaomi 16 Pro जैसे प्रीमियम फ्लैगशिप मोबाइल्स को टक्कर दे सकते हैं। खासकर बड़ी बैटरी और गेमिंग-परफॉर्मेंस के चलते ये फोन iQOO और Xiaomi के तगड़े मॉडल्स को चुनौती दे सकते हैं। वहीं, कैमरा अपग्रेड्स से लगता है Samsung और Vivo के खास कैमरा वाले डिवाइस से भी मुकाबला हो सकता है।
आप आने वाले कुछ महीनों में मोबाइल बदलने की सोच रहे हैं और बड़ी बैटरी और शानदार परफॉर्मेंस चाहते हैं तो OnePlus 15R बेहतर विकल्प हो सकता है। वहीं, जो ग्राहक फोटोग्राफी, वायरलेस चार्जिंग और ज्यादा प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी चाहते हैं वे OnePlus 15 का इंतजार कर सकते हैं। दोनों ही डिवाइस लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट और ब्रांड के स्मूद OxygenOS का अनुभव प्रदान करेंगे।
कुल मिलाकर देखा जाए तो OnePlus 15 और 15R साल 2026 में कंपनी के सबसे लेटेस्ट मोबाइल्स बनेंगे। इनकी बैटरी, डिस्प्ले और कैमरा अपग्रेड्स इन्हें आगे रख सकते हैं। हालांकि मोबाइल्स को लेकर असल ऐलान के लिए इंतजार करना होगा। हम आपको कोई भी बड़ा अपडेट आते ही नए पोस्ट में जानकारी देंगे। हमारे साथ जुड़े रहें। (सोर्स 1, सोर्स 2)