OnePlus 15R इंडिया लॉन्च जल्द, Amazon पर लाइव हुई माइक्रोसाइट

Join Us icon

OnePlus ने पिछले महीने चीन में और कुछ दिन पहले ही OnePlus 15 इंडिया में लॉन्च किया है। ब्रांड ने ग्लोबल इवेंट के दौरान यह पुष्टि की थी कि कंपनी OnePlus 15R को भी जल्द लॉन्च करेगी। इसी बीच OnePlus India और Amazon India पर इसका माइक्रोसाइट लाइव हो चुका है। यानी यह नया मॉडल भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है। हालांकि अभी लॉन्च डेट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन टीजर इमेज से फोन के डिजाइन और कलर ऑप्शंस की झलक मिल गई है। आइए, आगे इसकी डिटेल्स जानते हैं।

माइक्रोसाइट में सामने आई जानकारी के अनुसार OnePlus 15R को कमिंग सून के साथ दर्शाया गया है। जिसमें ग्रीन और ब्लैक जैसे दो वैरियंट नजर आते हैं। फोन के कैमरा मॉड्यूल का हल्का डिजाइन भी दिखाई देता है। पहले यह कहा जा रहा था कि OnePlus 15R चीन में लॉन्च हुए OnePlus Ace 6 का रीब्रांडेड मॉडल हो सकता है लेकिन OnePlus 15R का कैमरा थोड़ा अलग दिख रहा है।

oneplus-15r-india-launch-soon-amazon-microsite-live

OnePlus Ace 6 में पिल-शेप LED फ्लैश मिलता है। जबकि आगामी OnePlus 15R में टॉप कैमरा सेंसर के बगल में सर्कुलर LED फ्लैश नजर आया है। मॉड्यूल वर्टिकल रेक्टेंगुलर फॉर्म में हैं। जिसमें दो सेंसर वर्टिकली लगे हैं। फोन में राइट साइड पर वॉल्यूम रॉकर और लेफ्ट साइड “Plus Key” भी दिखाई देता है। यह भी कंफर्म हुआ है कि फोन OxygenOS 16 पर काम करेगा।

टिप्स्टर अभिषेक के अनुसार, OnePlus 15R में Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया जा सकता है। यानी यह तगड़ा परफॉरमेंस दे सकता है। ऐसे में यह फोन उन लोगों को पसंद आ सकता है जो गेमिंग और हाई-एंड अनुभव चाहते हैं यह भारत में मिड रेंज में मजबूत विकल्प साबित हो सकता है। ब्रांड आने वाले दिनों में इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशंस, लॉन्च डेट और कीमत से जुड़ी और जानकारी शेयर कर सकती है।

आगामी OnePlus 15R का मुकाबला Realme GT 7 Pro, Xiaomi 15 जैसे स्मार्टफोंस से हो सकता है। जो पहले ही प्रीमियम चिपसेट और दमदार कैमरा के साथ आते हैं। हालांकि वनप्लस का फोन ग्राहकों को इसके लेटेस्ट फीचर्स और ब्रांड वैल्यू के चलते ज्यादा पसंद आ सकता है।

यदि आप OnePlus ब्रांड पसंद करते हैं साथ ही क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस चाहते हैं और पावरफुल चिपसेट की तलाश में हैं, तो OnePlus 15R आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। आप इसका इंतजार कर सकते हैं। हम आपको आगे भी इसकी जानकारी देते रहेंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here