OnePlus 15s फिर चर्चा में! लॉन्च से पहले नए कैमरा ऑप्टिक्स की जानकारी लीक

OnePlus के आगामी फोन OnePlus 15s को लेकर नया अपडेट सामने आया है। दरअसल पहले आई जानकारी में कहा जा रहा था की यह लॉन्च नहीं होगा लेकिन अब इसके आने की उम्मीद बढ़ गई है। यह डिटेल्स सोशल मीडिया साइट एक्स पर टिप्स्टर Yogesh Brar ने शेयर की है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
टिपस्टर ने दावा किया है कि OnePlus 15s की लॉन्चिंग की जा सकती है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि यह स्मार्टफोन बदले हुए कैमरा के साथ आ सकता है। यानी 15s का कैमरा सेटअप चीन में लॉन्च होने वाले संभावित रीब्रांड वर्जन OnePlus 15T से अलग हो सकता है।
OnePlus 15s को लेकर बता दें कि यह पहले भारतीय BIS सर्टिफिकेशन साइट पर मॉडल नंबर CPH2793 के साथ स्पॉट हुआ था। फिलहाल 15s के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। वहीं, इसके कथित रिब्रांड वर्जन OnePlus 15T के स्पेसिफिकेशन लीक हो चुके हैं। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि एस-मॉडल में मिलते-जुलते फीचर्स हो सकते हैं, लेकिन कैमरा सेक्शन में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
लीक के अनुसार OnePlus 15T में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसमें 6.32 इंच का 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले मिलने की बात कही गई है। पहले जहां ट्रिपल कैमरा सेटअप की चर्चा थी वहीं लीक के अनुसार इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप लगाया जा सकता है। जिसमें 50MP का मेन सेंसर और 50MP का टेलीफोटो लेंस शामिल हो सकता है। फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिए जाने की संभावना है।
बैटरी की बात करें तो OnePlus 15T फोन 7,000mAh से 8,000mAh के बीच की बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है। साथ ही इसमें अल्ट्रासोनिक 3D फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिए जाने की उम्मीद है।
लॉन्च टाइमलाइन को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है, लेकिन लीक के अनुसार अनुमान लगाया जा रहा है कि OnePlus 15T मार्च में आ सकता है। जबकि OnePlus 15s को इसके आने के बाद एंट्री मिल सकती है। हालांकि देखना होगा की ब्रांड की और से कब कोई ऐलान किया जाता है।
OnePlus 15s फोन उन लोगों को ध्यान में रखकर लाया जा सकता है, जो फ्लैगशिप परफॉरमेंस, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और दमदार बैटरी पसंद करते हैं। इसका मुकाबला संभावित तौर पर iQOO 15R, Vivo V70 Elite और Samsung Galaxy S25 से हो सकता है।
अगर आप ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, जो कॉम्पैक्ट होने के साथ तगड़ा प्रोसेसर, स्मूद डिस्प्ले और बड़ी बैटरी दे तो OnePlus 15s का इंतजार किया जा सकता है। हालांकि अभी इसके आने में समय लग सकता है। इसलिए आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।