OnePlus 15T का चीन में जल्द लॉन्च, 6.32-इंच 165Hz डिस्प्ले और 7500mAh बैटरी के साथ आ सकता है कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/09/oneplus-15-first-look-live-images-leak.jpg

OnePlus की ओर से एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसमें कंपनी के कम्युनिटी हेड ने आगामी OnePlus 15T के लॉन्च की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि यह फोन खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए हो सकता है जो छोटी स्क्रीन वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन और दमदार परफॉरमेंस चाहते हैं। यह मिड रेंज सेगमेंट में आने की उम्मीद है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

OnePlus कम्युनिटी लीड शुआई लैन द्वारा शेयर किए गए एक नए वीडियो में OnePlus 15T को “ड्रीम फोन” कहा गया है। बताया गया है कि यह खासकर स्मॉल-स्क्रीन लवर्स के लिए है। पूर्व रिपोर्ट्स के अनुसार यह डिवाइस चीन में मार्च में लॉन्च हो सकता है। कंपनी अपनी T-सीरीज की रणनीति को आगे बढ़ाते हुए इस मॉडल में फ्लैगशिप-लेवल हार्डवेयर को कॉम्पैक्ट और रिफाइंड डिजाइन में लेकर आ सकती है। लीक जानकारी के अनुसार फोन में छोटा मैट्रिक्स-स्टाइल कैमरा लेआउट और लगभग यूनिबॉडी जैसा वाइट फिनिश देखने को मिल सकता है, जो इसे प्रीमियम लुक प्रदान कर सकता है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो पूर्व लीक के अनुसार OnePlus 15T में 6.32 इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसका रिजॉल्यूशन 1.5K और रिफ्रेश रेट 165Hz हो सकता है। यह हाई रिफ्रेश रेट गेमिंग और स्क्रॉलिंग के दौरान स्मूद एक्सपीरियंस दे सकता है।

प्रोसेसर के तौर पर इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलने की बात सामने आई है। जो इसे पावरफुल फ्लैगशिप कैटेगरी में रख सकता है। इसके साथ 16GB तक LPDDR5x रैम और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलने की बात कही जा रही है, जिससे हैवी मल्टीटास्किंग और हाई-एंड गेमिंग का अनुभव बेहतर मिल सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 16 पर आधारित ColorOS 16 पर रन कर सकता है और इसमें अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।

बैटरी भी OnePlus 15T कॉम्पैक्ट फोन की बड़ी खासियत हो सकती सकती है। लीक के अनुसार इसमें करीब 7,500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है। इतने बड़े बैटरी पैक का कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप में मिलना इसे मार्केट में अलग बना सकता है।

कैमरा को लेकर अभी जानकारी साफ नहीं है। कुछ रिपोर्ट्स में 200 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर की बात कही गई है, जबकि अन्य में 50 मेगापिक्सल OIS सपोर्टेड मेन कैमरा का जिक्र है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस और 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगाया जा सकता है।

उम्मीद है ब्रांड चीन में लॉन्च के बाद OnePlus 15T मॉडल को OnePlus 15s नाम से ग्लोबली ला सकती है। यह फोन उन लोगों को ध्यान में रखकर लाया जा सकता है, जो फ्लैगशिप परफॉरमेंस, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और दमदार बैटरी पसंद करते हैं। इसका मुकाबला संभावित तौर पर  iQOO 15RVivo V70 Elite और Samsung Galaxy S25 से हो सकता है।

यदि आप ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, जो कॉम्पैक्ट होने के साथ तगड़ा प्रोसेसर, स्मूद डिस्प्ले और बड़ी बैटरी दे तो OnePlus 15T का इंतजार किया जा सकता है। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।(सोर्स)