OnePlus 15T मार्च में हो सकता है लॉन्च, लीक में सामने आए दमदार फ्लैगशिप फीचर्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/12/OnePlus-15R.jpg

OnePlus अपने कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन लाइनअप को आगे बढ़ा सकता है। इसमें OnePlus 15T नाम से नया फोन लॉन्च हो सकता है। लेटेस्ट लीक के अनुसार, यह स्मार्टफोन मार्च 2026 में चीन में आने की उम्मीद है। यह कुछ फीचर्स के मामले में पूर्व मॉडल OnePlus 13T की तुलना अपग्रेड प्रदान कर सकता है। बता दें कि आगामी फोन चीन में आएगा और इंडिया में OnePlus 15s नाम से उतारा जा सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो टिप्स्टर Digital Chat Station ने OnePlus 15T की खूबियां शेयर की हैं। जिसका स्क्रीनशॉट आप नीचे देख सकते हैं। बताया गया है कि इसमें 6.32 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस पर 1.5K रिजॉल्यूशन और 144Hz तक रिफ्रेश रेट मिल सकता है।

कैमरा की बात करें तो OnePlus 15T में 50MP का मेन कैमरा और 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिलने की उम्मीद है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा, फोन में तीसरा रियर कैमरा न होना कुछ ग्राहकों को निराश कर सकता है, हालांकि OnePlus नए सेंसर और बेहतर इमेज प्रोसेसिंग के जरिए फोटो क्वालिटी पहले से बढ़िया प्रदान कर सकता है।

परफॉरमेंस के मामले में OnePlus 15T बड़ा अपग्रेड साबित हो सकता है। लीक के अनुसार, इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है। जो अब तक का सबसे तेज प्रोसेसर है। इसके साथ ही फोन में 16GB तक RAM और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज मिलने की संभावना है, जिससे यह प्रीमियम फ्लैगशिप सेगमेंट में तगड़ा ऑप्शन बन सकता है।

OnePlus 15T की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन में 7,000mAh से 8,000mAh तक की बैटरी दी जा सकती है, जो इस साइज के फोन में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी मानी जा सकती है। हालांकि असल साइज क्या होगा इसके बारे में जानकारी बाद में ही सामने आएगी। इसके अलावा, OnePlus 15T में पहली बार वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने की भी उम्मीद है, जो इसे और ज्यादा प्रीमियम बना सकता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार फोन का वजन करीब 194 ग्राम हो सकता है और यह Relaxing Matcha, Healing White Chocolate और Pure Cocoa जैसे यूनिक कलर ऑप्शन्स में लॉन्च हो सकता है।

OnePlus 15T उन ग्राहकों के लिए शानदार विकल्प बन सकता है, जिन्हें कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप परफॉरमेंस और लंबा बैकअप चाहिए है। अगर कंपनी इसकी कम रखती है तो यह ग्राहकों को ज्यादा लुभा सकता है। यदि आप भी छोटे साइज में पावरफुल फीचर्स वाला फोन देख रहे हैं तो इसका वेट किया जा सकता है। हम आपको आगे भी इसका अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।