OnePlus 15T के RAM, स्टोरेज और कलर ऑप्शन लॉन्च से पहले आए सामने, जानें कब हो सकती है एंट्री

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/12/oneplus-15r-look.jpg

OnePlus इन दिनों अपने कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15T पर काम कर रहा है। जो पिछले साल आए OnePlus 13T का सक्सेसर बनकर आ सकता है। इसे लेकर टिप्स्टर Digital Chat Station ने नया अपडेट दिया है। जिसमें फोन के RAM, स्टोरेज और कलर ऑप्शन का खुलासा हुआ है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

लीक के अनुसार OnePlus 15T कई मेमोरी कॉन्फिगरेशन में लॉन्च हो सकता है। जिसमें 12GB RAM के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज, 16GB RAM के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज और टॉप-एंड 16GB RAM + 1TB स्टोरेज वैरियंट शामिल हो सकता है।

कलर ऑप्शन की बात करें तो आगामी OnePlus 15T फोन Relaxing Matcha, Healing White Chocolate और Pure Cocoa जैसे यूनिक कलर्स में पेश किया जा सकता है। जो प्रीमियम यूजर्स को लुभा सकता है।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार OnePlus 15T में 6.31-इंच का OLED LTPO डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इस पर 1.5K रिजॉल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है। यह कॉम्पैक्ट साइज में स्मूद और हाई-एंड विजुअल एक्सपीरियंस दे सकता है। फोन ColorOS 16 पर रन कर सकता है, जो Android 16 पर आधारित होने की उम्मीद है।

परफॉरमेंस के लिए OnePlus 15T में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिए जाने की बात सामने आई है। इसके साथ LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज तकनीक दी जा सकती है।

OnePlus 15T डुअल-कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी इसमें अल्ट्रा-वाइड कैमरा नहीं देगी। फोन में प्राइमरी कैमरे के तौर पर या तो 50 मेगापिक्सल का Sony IMX906 सेंसर या फिर 200 मेगापिक्सल का Samsung HP5 सेंसर मिल सकता है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का Samsung JN5 टेलीफोटो कैमरा लगाया जा सकता है। जो पोर्ट्रेट और जूम फोटोग्राफी प्रदान कर सकता है।

बैटरी के मामले में भी OnePlus 15T फोन दमदार हो सकता है, क्योंकि इसमें करीब 7,500mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है। इसे चार्ज करने के लिए 100W तक फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट में आ सकता है। हालांकि वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट नहीं मिलने की बात कही जा रही है।

अन्य फीचर्स में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, मेटल मिडिल फ्रेम और IP68/IP69 रेटिंग के साथ डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट बॉडी दी जा सकती है। डिजाइन की बात करें तो फोन का प्रोफाइल स्लिम बताया जा रहा है, जिसकी मोटाई करीब 8.5mm हो सकती है, जो इसे बड़ी बैटरी के बावजूद बढ़िया विकल्प बना सकती है।

लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो OnePlus 15T के अप्रैल महीने में होम मार्केट चीन में लॉन्च होने की उम्मीद है। इसका मुकाबला संभावित तौर पर आगामी Honor Magic 8 Pro Air, Vivo X300s और Oppo Find X9s जैसे फोंस से हो सकता है।

यदि आप चीन में हैं और कॉम्पैक्ट, लेकिन पावरफुल फ्लैगशिप स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो OnePlus 15T का वेट कर सकते हैं। 91मोबाइल्स पर हम आपको आगे भी इसके अपडेट देंगे। हमारे साथ जुड़े रहें।