OnePlus 16 में मिल सकता है 200MP पेरिस्कोप कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिप के साथ फीचर्स लीक

OnePlus 2026 के अपने अगले फ्लैगशिप को लेकर चर्चा में है। हालांकि अभी इसका लॉन्च दूर है, लेकिन जानकारियां अभी से सामने आने लगी हैं। दरअसल OnePlus 15 के अपग्रेड आगामी OnePlus 16 की जानकारी लीक में सामने आई है। जिससे लगता है कि इसके परफॉरमेंस और कैमरा दोनों में बड़े अपग्रेड मिल सकते हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
लीक के अनुसार अपकमिंग OnePlus 16 में आने वाला नया Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro प्रोसेसर दिया जा सकता है। जिसे 2nm प्रोसेस पर तैयार किया जा सकता है। यह चिपसेट LPDDR6 RAM को सपोर्ट कर सकता है। जो मौजूदा LPDDR5 के मुकाबले ज्यादा फास्ट मानी जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार LPDDR6 की अधिकतम बैंडविड्थ लगभग दोगुनी हो सकती है। जो 6.4Gbps से बढ़कर करीब 14.4Gbps तक पहुंच सकती है। इस तरह की फास्ट मेमोरी खासतौर पर ऑन-डिवाइस जनरेटिव AI और हैवी डेटा प्रोसेसिंग के लिए ऑप्टिमाइज की जा सकती है।
आगामी नए चिपसेट और लेटेस्ट RAM के साथ आने की वजह से संभावित OnePlus 16 में परफॉरमेंस और पावर एफिशिएंसी दोनों में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि मेमोरी की बढ़ती लागत को देखते हुए इसकी कीमत में भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। सामने आई रिपोर्ट के अनुसार फोन के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले बेस वैरियंट की कीमत करीब 5000 युआन (लगभग 70,000 रुपये) के आसपास हो सकती है।
डिस्प्ले के मामले में भी OnePlus 16 फोन दमदार हो सकता है। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन वाला OLED पैनल मिल सकता है, जो 200Hz या 240Hz तक के हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। इसके साथ अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन OxygenOS 17 पर आधारित Android 17 के साथ लॉन्च हो सकता है।
कैमरा सेगमेंट की बात करें तो रिपोर्ट्स में बताया गया है कि OnePlus 16 में 200 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। नए लीक के मुताबिक फोन में 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है, जिसमें Samsung HP5 सेंसर उपयोग होने की संभावना है। इसके अलावा कैमरा सेटअप में 50MP का मेन कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी शामिल हो सकता है।
लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो आगामी OnePlus 16 को सबसे पहले अक्टूबर में चीन में लॉन्च किया जा सकता है, जबकि इसका ग्लोबल लॉन्च नवंबर में होने की बात सामने आई है। हालांकि अभी फोन आने में कई महीने बाकि हैं, लेकिन उम्मीद है ग्राहकों को अब तक का सबसे तगड़ा वनप्लस डिवाइस देखने को मिल सकता है। इसके हर अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।